Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया गया प्रथम जीर्णोद्धार समारोह विधि-विधान से पूजन, हवन, प्रसाद व भोग वितरण का हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया गया प्रथम जीर्णोद्धार समारोह विधि-विधान से पूजन, हवन, प्रसाद व भोग वितरण का हुआ आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया गया प्रथम जीर्णोद्धार समारोह विधि-विधान से पूजन, हवन, प्रसाद व भोग वितरण का हुआ आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) केबुल टाउन का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। सोमवार, सात जुलाई को मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का एक वर्ष पूरा हो गया। इस अवसर पर 11 ब्राह्मणों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई और भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख यजमान के तौर पर साकेत गौतम और उनकी धर्मपत्नी पूजा पर बैठीं। सहयोगी यजमानों में अमृता मिश्रा, ममता सिंह और नागेंद्र सिंह ने पूजा में हिस्सा लिया।

    शिवालय में शिव परिवार की पूजा की गई। फिर दूध और जल से रुद्राभिषेक किया गया। फिर श्री लक्ष्मीनारायण जी की पूजा की गई। इस दौरान सारे ब्राह्मण विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करते रहे। पाठ संपन्न होने के बाद विधिवत हवन, आरती, पुष्पांजलि, प्रसाद और भोग का वितरण हुआ।

    ब्राह्मणों को भोग-प्रसाद श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और विधायक सरयू राय ने खिलाया। जिन ब्राह्मणों ने यह पूजा कराई उनमें विनोद पांडेय, प्रकाश कुमार पांडेय उर्फ धनजी, अजय तिवारी, राकेश ओझा, श्याम मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, राजेश उपाध्याय, धीरज पांडेय, प्रवीण वैदिक, घनश्याम मिश्रा आदि शामिल थे। पूजन सुबह साढ़े 9 बजे प्रारंभ हुआ जो शाम 4 बजे तक चला।

    जल्द ही कालीयंत्र और श्रीयंत्र की होगी स्थापनाःसरयू राय

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने कहा कि श्री लक्ष्मीनारायण, मां काली, भगवान शंकर, हनुमान जी और गणेश जी की कृपा से गत एक वर्ष में मंदिर जीर्णोद्धार के कार्य में काफी प्रगति हुई है। अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है। मंदिर परिसर विशुद्ध आध्यात्मिक गतिविधियों के केंद्र के रुप में विकसित किया जा रहा है। हमारी कर्मकांडी पूजा पद्धतियों की जटिलताओं के बारे में आम जनता की समझदारी विकसित की जा रही है ताकि जो भी व्यक्ति अपने घर या मंदिर में पूजा में बैठता है और पूजा कराने वाले पंडित श्लोकों का उच्चारण करते हैं,

    उन श्लोकों की पूरी जानकारी लोगों को हो सके ताकि वे पूजा भाव से करें, न कि पूजा कराने वाले पंडित जहां कहते हैं, वहां फूल, बेलपत्र और दक्षिणा चढ़ा दें। मंदिर परिसर से आरंभ हो रही गतिविधियां आम जन को पूजा के वास्तविक भाव से अवगत कराएंगी ताकि पूजा करने वाले व्यक्तियों एवं दंपतियों का ध्यान भी पूरी तरह से पूजा पर केंद्रित रहे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मंदिर परिसर में कालीयंत्र और श्रीयंत्र की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी।

    प्रसाद व भोग वितरण का हुआ आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया गया प्रथम जीर्णोद्धार समारोह विधि-विधान से पूजन हवन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article155 लोगों को वृद्धा पेंशन प्रमाणपत्र दिये
    Next Article संथाली ओल चिकी परीक्षा परिणाम घोषित, असेंका महासचिव शंकर सोरेन ने परीक्षा परिणाम को बताया बेहतर

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.