संथाली ओल चिकी परीक्षा परिणाम घोषित, असेंका महासचिव शंकर सोरेन ने परीक्षा परिणाम को बताया बेहतर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : आसेका झारखंड द्वारा संचालित बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन का ग्रीष्म कालीन सत्र में तीन दिवसीय आयोजित ओलचिकी परीक्षा मसलन 7 जून, 8 जून व 9 जून को परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दी गई।इस परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों के 15 केंद्रों में 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए

आसेका के महासचिव शंकर सोरेन ने कहा कि प्रथम श्रेणी में 97 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 3 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए जिसमे महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रहा। उन्होंने जानकारी दी कि असेंका साल में दो बार जून व दिसंबर माह में परीक्षा लेती हैं, जिसमें लोअर,( पांचवीं तक) हाइयर (आठवां )मैट्रिक व प्लास 2 के समक्ष ली जाती है। प्राप्तांक के आधार चारों संकाय का क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान का परिणाम घोषित किया गया।

