Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    देश के विभिन्न राज्यों से 120 पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा

    जमशेदपुर, 20 जून. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध समिति की बैठक के आयोजन का दायित्व झारखंड को प्रदान किया गया है. यह महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के आतिथ्य में 25 एवं 26 जुलाई 2026 को बिस्टुपुर में होटल रमाडा में आयोजित की जा रही है. बैठक में प्रथम दिन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. उसी दिन युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष व महामंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. शाम को गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा. दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी.

    चूँकि अग्रवाल सम्मेलन का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है. अतः संगठनात्मक दृष्टिकोण से यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण होगी. बैठक में आगामी वर्षों के कार्य कलाप की एक रूप रेखा और रोड मैप तैयार किया जाएगा. बैठक में दिल्ली से भामाशाह ट्रस्टी एवं देश के जाने माने उद्योगपति विपिन गुप्ता लोहिया भी भाग लेंगे. बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न होगी.

     

    राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन
    दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, सह कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलभूषण जैन, संजय जैन, मनोज गर्ग, पूरणमल अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सोहन लाल जिंदल, उप महामंत्री प्रेम मंगल, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, मंत्री योगेश गुप्ता, संजय सिंगला, अंबर अग्रवाल, मनोज बजाज, मुकेश बंसल.

    युवा सम्मेलन के पदाधिकारियों का होगा आगमन
    राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, महामंत्री संजीव अग्रवाल एवं दीपक जाजोदिया, सरंक्षक अभिष्ट गोयल, सलाहकार पुनीत जैन एवं पीयूष जैन.

    महिला सम्मेलन की भी रहेगी उपस्थिति
    महिला चेयरपर्सन रेखा गुप्ता, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल, अनुराधा मित्तल, लता बंसल.

    विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष आएंगे
    हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन गुप्ता, उत्तराखंड गढ़वाल के पराग गुप्ता, उत्तराखंड कुमायूं के पवन कुमार अग्रवाल, पूर्वी राजस्थान के अशोक गर्ग, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रामवतार अग्रवाल.

    आयोजन की सफलता में जुटी है समिति
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला महामंत्री मंटू अग्रवाल, युवा रोहित अग्रवाल, सन्नी संघी, आकाश मोदी, मनोज गोयल, राजेश पसारी, सुरेश शर्मा लिपु, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, अंकित अग्रवाल, ललित डांगा, सुरेश कांवटिया, लालचंद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, दिलीप कांवटिया, कौशिक मोदी, मयूर संघी, शंकर लाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा
    Next Article प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.