Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो ओल्ड पुरुलिया के खुदा बख्श काॅलोनी की सूरत बदली, एक अदद सड़क को तरस रहे थे लोग, पत्रकार अन्नी अमृता की पहल पर मानगो नगर निगम बिछवा रहा पेबर्स ब्लाॅक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो ओल्ड पुरुलिया के खुदा बख्श काॅलोनी की सूरत बदली, एक अदद सड़क को तरस रहे थे लोग, पत्रकार अन्नी अमृता की पहल पर मानगो नगर निगम बिछवा रहा पेबर्स ब्लाॅक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मानगो ओल्ड पुरुलिया के खुदा बख्श काॅलोनी की सूरत बदली,
    एक अदद सड़क को तरस रहे थे लोग, पत्रकार अन्नी अमृता की पहल पर मानगो नगर निगम बिछवा रहा पेबर्स ब्लाॅक
    ———

    जमशेदपुर.

     

    “जमशेदपुर की आवाज, अन्नी अमृता का संकल्प,
    हर चौराहा पर खुशहाली, हर गली में बदलाव!”

    उपरोक्त पंक्तियों को साकार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा चुनाव की भावी प्रत्याशी अन्नी अमृता चुनावी समर में कूद चुकी हैं.वे न सिर्फ लगातार जनसंपर्क कर रही हैं बल्कि अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उठाना जारी रखते हुए उसके समाधान में अपना महत्वपूर्ण रोल भी अदा कर रही हैं.दरअसल मानगो के ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित खुदा बख्श कॉलोनी के क्राॅस रोड-3 के रहनेवाले लोग सालों से एक अदद सड़क के लिए गुहार लगा रहे थे.

     

     

    ऐसा करते करते कई साल बीत गए मगर समाधान नहीं हो पाया.इसी बीच 21 जुलाई को आजाद रिपोर्टर की टीम(अंसार व सोनू) के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता को जानकारी मिली कि खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 की महिलाएं सड़क को लेकर मीडिया की मदद चाहती हैं.अन्नी अमृता वहां पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया.वहां शाहीन परवीन, शमीम बानो अन्य महिलाओं ने बताया कि सालों से वे लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं.बरसात में हालात नारकीय हो जाते हैं जब जल जमाव हो जाता है.अन्नी अमृता ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को इसकी सूचना तत्काल फोन पर दी. 23जुलाई को काॅलोनी वासियों के साथ उप नगर आयुक्त मीटिंग तय हुई.23जुलाई को अन्नी अमृता पीड़ित महिलाओं और काॅलोनी के लोगों को साथ लेकर मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंची जहां लोगों ने उप नगर आयुक्त को सड़क निर्माण की मांग से संबंधित लिखित मांग पत्र सौंपा.उप नगर आयुक्त ने बिना देर करते हुए प्रक्रिया आगे बढाई और बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल पेबर्स ब्लाॅक बिछाने का आदेश दिया.साथ ही आश्वासन दिया कि आगे चलकर और भी बेहतर क्वालिटी की सड़क बना दी जाएगी.उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया था.

     

     

     

    उसके कुछ दिनों बाद से ही पेबर्स ब्लाॅक बिछाने का काम शुरु हो गया और अब काम लगभग समाप्ति की ओर है.जो काम बचा है जल्द ही उसके पूरा हो जाने की उम्मीद है.

    इसी बीच समय समय पर अन्नी अमृता रोड निर्माण के कार्य का जायजा भी ले रही हैं.स्थानीय लोगों ने अन्नी अमृता और नगर निगम का आभार जताया है कि इतने सालों से जो नहीं हुआ वह अब हो गया और काॅलोनी के इस रोड की सूरत बदल गई.

     

    अन्नी अमृता के बारे में
    ——–

    अन्नी अमृता वरिष्ठ पत्रकार हैं.वे पिछले 21सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.उन्होंने 18वर्षों तक ईटीवी/न्यूज18/न्यूज 11/शार्प भारत में बतौर कोल्हान ब्यूरो हेड सह सीनियर रिपोर्टर कार्य किया है और इन दिनों वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क पोर्टल के लिए कार्य कर रही हैं.उन्होंने दो पुस्तकें ‘ये क्या है’ और मैं इंदिरा बनना चाहती हूं’ लिखी हैं.अन्नी अमृता को समय समय पर विभिन्न संगठनों, जिला प्रशासन व सरकार से कई सम्मान और अवार्ड मिल चुके हैं.वे अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं.

    अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने की घोषणा की है. जनवरी 2024 में ही उन्होंने प्रेसवार्ता बुलाकर विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में ऐलान कर दिया था और क्षेत्र में सक्रिय हो गईं थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 को बांग्ला भाषा और बांग्ला भाषियों के समस्याओं की उपेक्षा एवं अनदेखी के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
    Next Article 16 सितंबर 2024 सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.