Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक, जादूगोड़ा के परमाणु विद्यालय और यूसील प्रबंधन की उदासीनता पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति हजारीबाग

    शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक, जादूगोड़ा के परमाणु विद्यालय और यूसील प्रबंधन की उदासीनता पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक, जादूगोड़ा के परमाणु विद्यालय और यूसील प्रबंधन की उदासीनता पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर जहां पूरे राज्य में शोक की लहर छाई रही, वहीं जादूगोड़ा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय और यूसील प्रबंधन की बेरुखी से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली

     

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र और अनुमंडल के अधिकांश सरकारी व निजी विद्यालयों में शोक स्वरूप अवकाश घोषित किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गुरुजी को नमन किया गया। जेवियर पब्लिक स्कूल, मुसाबनी के कान्वेंट स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शेफर्ड इंग्लिश स्कूल समेत तमाम विद्यालयों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्कूल बंद रखा।

     

    वहीं दूसरी ओर, यूसील कॉलोनी स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के दोनों स्कूल खुले रहे, जिससे स्थानीय नागरिकों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं में रोष है। पार्टी के स्थानीय नेता प्रदीप भुइया ने स्कूल प्रबंधन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “यह झारखंड की अस्मिता का अपमान है।”

     

    स्कूल प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि, ”हम केंद्र सरकार के अधीन हैं, और हमें किसी प्रकार का बंदी आदेश प्राप्त नहीं हुआ।” इतना ही नहीं, यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) प्रबंधन ने भी किसी तरह की श्रद्धांजलि सभा या अवकाश की घोषणा नहीं की, जिससे क्षेत्रीय भावना को ठेस पहुँची है। जबकि झारखंड सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने शोक संवेदना प्रकट की है।

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्यसभा सांसद और झारखंड आंदोलन के पुरोधा के निधन पर यूसील जैसी संस्था की चुप्पी “संवेदनहीनता और सामाजिक असंवेदनशीलता” को दर्शाता है। लोगों ने मांग की है कि इस विषय में केंद्र सरकार और यूसील प्रबंधन को स्पष्टीकरण देना चाहिए और भविष्य में इस तरह की भूल दोहराई न जाए।

     

    जादूगोड़ा के परमाणु विद्यालय और यूसील प्रबंधन की उदासीनता पर उठे सवाल शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: परसुडीह में युवक को सरेशाम गोली मारी, हालत गंभीर  राजनीतिक रंजिश या पुरानी दुश्मनी की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article टाटा स्टील को ICEF का प्रतिष्ठित ACE अवॉर्ड 2025

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.