टाटा स्टील को ICEF का प्रतिष्ठित ACE अवॉर्ड 2025
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (ICEF) द्वारा “लार्ज एंटरप्राइज” श्रेणी में ACE अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। गुरुग्राम में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार टाटा स्टील की IBMD टीम के दीपंकर दासगुप्ता, अमित रंजन, अमित कुमार महतो और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किया।

टाटा स्टील ने बाय-प्रोडक्ट्स से मूल्य सृजन और “जीरो वेस्ट” लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। IBMD के माध्यम से कंपनी 3R सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) अपनाते हुए सतत विकास को बढ़ावा दे रही है।“आलिंगन” पहल के तहत टाटा स्टील 2045 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। बड़े पैमाने पर अपशिष्ट और बाय-प्रोडक्ट्स प्रबंधन में उसके सतत प्रयासों की भी सराहना की गई है


