Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय: – जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग, बेगूसराय अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों

    की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम सदर अस्पताल, बेगूसराय को राज्य का पहला Eco-Friendly अस्पताल का सम्मान प्राप्त होने संबंधी कायाकल्प अवार्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बछवाड़ा को प्राप्त NAQS प्रमाणपत्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,

     

     

     

    छौड़ाही को क्वालिटी कॉन्क्लेव में प्राप्त बेस्ट पीएचसी अवार्ड से संबंधित प्रशस्ति संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रबंधन टीम को प्रदान किया। इस क्रम में उन्होंने सभी संबंधित अस्पतालों के पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तर से प्राप्त इस प्रकार के सम्मान से मनोबल में वृद्धि होने के साथ-साथ जनमानस में भी ऐसे चिकित्सा संस्थानों के प्रति भरोसा में वृद्धि होती है। इस मौके पर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विभाग के सभी पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्य करें ताकि भविष्य में भी बेगूसराय के चिकित्सा संस्थानों को उनके अच्छे कृत्यों के लिए राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर सम्मान प्राप्त हो सके। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स को विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों/योजनों का जिले के लक्षित समूहों तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश देते

     

     

     

    कहा कि सरकार द्वारा संचालित ये कार्यक्रम / योजनाएं बहुसंख्य आबादी की स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यक है कि इन योजनाओं को संवेदनशीलता के साथ-साथ गंभीरता से क्रियान्वित करें तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की गहन अनुश्रवण भी करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को फीडबैट सिस्टम में अपेक्षित सुधार करने, निर्धारित प्रारूपों में सही रिपोर्टिंग 24 जनवरी.2023 करने एवं

    बैठक के दौरान दिए गए निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसी क्रम में

    उन्होंने पात्र नागरिक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के देय अनुदान अथवा वेतन भुगतान आदि से संबंधित कार्यो का

    नियमितीकरण करने एवं वित्तीय वर्ष के दौरान प्राप्त आवंटन के समुचित व्यय करने का निर्देश दिया।

     

     

     

     

    इससे पूर्व डीपीएम (स्वास्थ्य ) मो. नसीम तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अद्यतन स्थिति के संबंध में पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा इन सेंटर पर आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी एवं एनसीडी स्क्रीनिंग से संबंधित कार्यों को प्रतिदिन सुनिश्चित करने का निर्देश देने के साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी, शाम्हो,बेगूसराय, मटिहानी, भगवानपुर एवं छौड़ाही को संस्थागत प्रसव में वृद्धि करने हेतु आवश्यक पहल करने, प्रभारी

    चिकित्सा पदाधिकारी बलिया, चेरियाबरियारपुर, खोदावंदपुर, बरौनी, साहेबपुरकमाल, तेघड़ा में इमर्जेंसी सुविधाओं को सुद्द करने के साथ-साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बछवाड़ा को इनडोर एडमिशन में वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ-साथ परिवर नियोजन हेतु जागरूकता में वृद्धि करने, सभी प्रखंडो को कम से कम 95 प्रतिशत

    तक पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने, मैटर्नल डेथ का सही रिपोर्टिंग करने, आमजनों तक दवाओं की उपलब्धता

    सुनिश्चित करने के साथ-साथ दवाओं का ईडीएल सूची के अनुरूप समुचित इन्डेन्ट करने, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य

    कार्यक्रम की टीम का संबंधित महादलित टोलों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंच सुनिश्चित करते हुए लक्षित वर्गों का हेल्थ स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी कड़ी में राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में मोतियाबिंद से प्रभावित शत-प्रतिशत व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक

    जांचोपरांत ऐसे व्यक्तियों की सदर अस्पताल तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई तथा इन केंद्रों द्वारा किए जाने वाले आउटरिच कार्यक्रमों, मास मीटिंग आदि की सराहना की गई। इसी प्रकार, जिला टास्क फोर्स अंतर्गत एजेंडावार समीक्षा के क्रम में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को नियमित टीकाकरण के आच्छादन

     

     

     

     

    में अपेक्षित सुधार एवं सत्र संचालन में गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सत्र संचालन

    अवधि में सत्र स्थल पर एएनएम की ससमय उपस्थिति के साथ ही सत्र स्थल पर सर्वे पंजी, ड्यु लिस्ट, हब कटर, आरसीएच रजिस्टर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एएनसी निबंधन, 180 आईएफए एवं 360 कैल्सियम टेबलेट का वितरण, संस्थागत प्रसव, 9-11 माह के शिशु का टीकाकरण, जिले में औषधि की उपलब्धता एवं वितरण, फाइलेरिया नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड निर्माण के साथ-साथ वेक्टर बॉर्ने डिजीज

    कंट्रोल प्रोग्राम अंतर्गत विभिन्न बीमारियों के विरुद्ध उपलब्ध कराई गई सेवाओं एवं अद्यतन आंकड़ों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, एनसीडीओ डॉ. संजय कुमार, वीडीसीओ डॉ. सुभाष राजन, डीएस डॉ. बी.के.शर्मा, डीपीओ

    (आईसीडीएस) श्रीमती सुगंधा, डीपीएम (स्वास्थ्य ) मो. नसीम, डीपीओ (एसएसए) मो. जमाल मुस्तफा, जिला जन-

    संपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, एसएमओ डब्ल्यूएचओ, एसएमसी यूनीसेफ एवं अन्य संबंधित मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी पार्टी  की ओर से सामुदायिक भवन चंदौर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती मनाई
    Next Article प्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.