Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ” विज्ञापन की भ्रामक दुनिया और उसके दुष्परिणाम ” – इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ” विज्ञापन की भ्रामक दुनिया और उसके दुष्परिणाम ” – इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ” विज्ञापन की भ्रामक दुनिया और उसके दुष्परिणाम ” — इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम झारखंड प्रांत के बैनर तले आज कदमा, उलियान में महिलाओं के बीच एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का विषय रहा “विज्ञापन की भ्रामक दुनिया और उसके दुष्परिणाम।”
    सर्वप्रथम गोष्ठी की मुख्य अतिथि वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ गंगा भोला के द्वारा माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह जी के द्वारा ग्राहक गीत प्रस्तुत किया गया। पर्यावरण आयाम सह प्रमुख रीना परितोष जी के द्वारा संगठन मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

     

    अतिथि वक्ता डाॅ गंगा भोला जी ने विषय पर विस्तृत वक्तव्य दिया ।उन्होंने विज्ञापन के दुष्परिणामों को और उससे उपजने वाले भ्रम को विस्तार से बताया । इस दिखावे के पीछे बजट पर होने वाले बुरे प्रभाव पर भी चर्चा की।
    इन्होंने सरकार के विज्ञापन जैसे “जागो ग्राहक जागो और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” जैसे विज्ञापनों की सराहना की और इस विज्ञापन से होने वाली उपलब्धि और जागरूकता को बताया ।

     

    रीना परितोष और सरिता सिंह जी ने भी लुभावने विज्ञापन के भ्रमजाल में नहीं फंसने का संदेश दिया।
    महिला आयाम प्रांत प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी सभी के साथ साझा की। साथ ही विषय पर बोलते हुए कहा कि उनकी राय में विज्ञापन का अर्थ ही है “भ्रम” इसलिए हम महिलाएं इस जाल में ना फंसकर अपनी समझदारी से खरीदारी करें ।

     

    धन्यवाद ज्ञापन रोशनी डेविड ने किया और अंत में सपना तिवारी जी के द्वारा शांति मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन किया गया । इस गोष्ठी में मीरा गुप्ता, माया जायसवाल, रजनी जी ,नीलम जी, शर्मिला सिंह, सीमा सिन्हा ,वंदना सिंह, बेबी सिंह, रूपा कुमारी ,आरती कुमारी, सपना सिंह एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलआरडीसी घाटशिला एवं 09 हल्का कर्मचारी को किया गया शो-कॉज
    Next Article श्री जगन्नाथ कंस्ट्रक्शन को मिला “बेस्ट सीईओ अवार्ड 2024”

    Related Posts

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    July 14, 2026

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.