Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलआरडीसी घाटशिला एवं 09 हल्का कर्मचारी को किया गया शो-कॉज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एलआरडीसी घाटशिला एवं 09 हल्का कर्मचारी को किया गया शो-कॉज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    एलआरडीसी घाटशिला एवं 09 हल्का कर्मचारी को किया गया शो-कॉज
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जमीन का म्यूटेशन, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, मयूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, परिसोधन, ऑनलाइन लगान, भू-अधिग्रहण, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों में प्रगति की समीक्षा की गई। एलआरडीसी धालभूम श्री गौतम कुमार, सब रजिस्ट्रार जमशेदपुर एवं घाटशिला, सभी सीओ, सीआई, हल्का कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर एलआरडीसी घाटशिला को शो-कॉज किया । सभी सीओ को निर्देशित किया गया कि गत वर्ष की तुलना में राजस्व संग्रहण में बढ़ोत्तरी करें, डिलिवरी सिस्टम को और बेहतर बनायें ताकि आमजनता को इससे उचित लाभ हो। प्रत्येक सप्ताह समीक्षा कर लंबित आवेदनों का निष्पादन करायें।

     

     

    समीक्षा के क्रम में लंबित म्यूटेशन के आवेदनों को लेकर अपर उपायुक्त ने निर्देशित किया कि निष्पादन योग्य मामलों का निर्धारित समय में निपटारा करें। वैसे आवेदन जो 90 दिनों से ज्यादा लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करें, रिजेक्शन की स्थिति में कारण का स्पष्ट उल्लेख हो । सक्सेशन म्यूटेशन को लेकर सभी अंचल को निर्देशित किया गया कि सभी तहसील कचहरी और अंचल कार्यालय में इस आशय का सूचना डिस्पले किया जाए कि सुओ मोटो और सक्सेशन म्यूटेशन के आवेदन के साथ क्या-क्या कागजात जमा करना है

     

    ताकि लोगों को बार-बार अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़े। ऑनलाइन लगान में जिले की उपलब्धि 62 फीसदी है वहीं 30 फीसदी से कम उपलब्धि वाले पोटका के 2, डुमरिया 1, बोड़ाम 3 और पटमदा के 3 हल्का कर्मचारी को ऑनलाइन लगान में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर शो-कॉज करने का निदेश दिया गया एवं राजस्व संग्रहण को लेकर अपेक्षित प्रयास करने की बात कही गई।

     

     

    बैठक में भूमि हस्तांतरण के लिए प्राप्त अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिस अंचल में भूमि हस्तांतरण संबंधी मामले लंबित हैं, संबंधित सीओ को यथोशीघ्र कार्रवाई का निदेश दिया गया। भूमि-हस्तांतरण संबंधी मामलों में केन्द्रीय विद्यालय, एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय/ थाना भवन का निर्माण, अर्बन कम्यूनिटी सेंटर, लैंपसों में 500 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, झारखंड स्टेट आदिवासी कॉपरेटिव वेजिटेबल मार्केटिंग फेडरेशन के लिए रिटेल आउटलेट हेतु भूखंड, अखाड़ा निर्माण, जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत FSTP योजना के कार्यालय हेतु जमीन, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन समेत कुल 12 मामलों को लेकर चर्चा की गई एवं सभी सीओ को भूमि हस्तांतरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने परभणी हिंसा के बाद न्यायिक हिरासत में मारे गए व्यक्ति के परिजन से मुलाकात की
    Next Article ” विज्ञापन की भ्रामक दुनिया और उसके दुष्परिणाम ” – इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.