राधेश्याम अग्रवाल के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति : विद्युत वरण महतो
उदितवाणी दैनिक हिंदी समाचार के संपादक सह संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
राधेश्याम अग्रवाल न सिर्फ कोल्हान बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक विभूति थे। उन्होंने जमशेदपुर और आसपास में पत्रकारिता को एक नया मुकाम पर पहुंचाया और पत्रकारों की एक नई पौध खड़ी की और उन्हें संभाला।
उदितवाणी को पत्रकारों के लिए एक प्रशिक्षणशाला के रूप में स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें जाता है। सांसद श्री महतो ने कहा कि श्री अग्रवाल से उनका बहुत ही निकट और गहरा संबंध रहा है।एक अभिभावक के रूप में और अनेक मामलों पर समय-समय पर उनका मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहता था।
सांसद श्री महतो ने कहा दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से कामना करते हैं की प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे।

