Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अदालत ने दी अवैध मंदिर तोड़ने की अनुमति कहा- यमुना से अतिक्रमण हटेगा तो होंगे भगवान खुश
    Breaking News Headlines

    अदालत ने दी अवैध मंदिर तोड़ने की अनुमति कहा- यमुना से अतिक्रमण हटेगा तो होंगे भगवान खुश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अदालत ने दी अवैध मंदिर तोड़ने की अनुमति कहा- यमुना से अतिक्रमण हटेगा तो होंगे भगवान खुश
    नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक अहम टिप्पणी की और कहा कि भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं है. अदालत ने यमुना नदी के किनारे अनधिकृत तरीके से बने मंदिर को हटाने से संबंधित याचिका में भगवान शिव को पक्षकार बनाने से इनकार कर दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि यदि यमुना नदी के किनारे और बाढ़ क्षेत्र से सभी अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हटा दिए जाएं तो भगवान शिव अधिक खुश हो जाएंगे. कोर्ट ने बाढ़ के इलाके के पास गीता कॉलोनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को गिराने के आदेश को खारिज करने से इनकार कर दिया.

     

     

     

    जस्टिस धर्मेश शर्मा ने कहा कि ये हम लोग हैं जो भगवान शिव की सुरक्षा और आशीर्वाद चाहते हैं. यदि यमुना नदी के किनारे और डूब क्षेत्र को अतिक्रमण व अवैध निर्माण से मुक्त कर दिया जाए तो भगवान शिव अधिक प्रसन्न हो जाएंगे.

     

     

    जस्टिस धर्मेश शर्मा ने कहा कि ये हम लोग हैं जो भगवान शिव की सुरक्षा और आशीर्वाद चाहते हैं. यदि यमुना नदी के किनारे और डूब क्षेत्र को अतिक्रमण व अवैध निर्माण से मुक्त कर दिया जाए तो भगवान शिव अधिक प्रसन्न हो जाएंगे. जस्टिस शर्मा ने कहा, ‘याचिकाकर्ता के वकील की ओर से यह आधे-अधूरे मन से की गई दलील है कि मंदिर के देवता होने के नाते भगवान शिव को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाना चाहिए. पूरे विवाद को एक अलग रंग देने का एक हताश प्रयास है. ताकि निहित स्वार्थों को पूरा किया जा सके.’

     

     

     

    हाई कोर्ट ने कहा, ‘यह कहने की जरूरत नहीं है कि भगवान शिव को हमारी सुरक्षा की आवश्यकता है, बल्कि हम लोग उनकी सुरक्षा और आशीर्वाद चाहते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता कि यदि यमुना नदी को सभी अतिक्रमणों और अनधिकृत निर्माण से मुक्त कर दिया जाए तो भगवान शिव अधिक खुश होंगे. याचिकाकर्ता का कहना था कि मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र है, जहां रोजाना लगभग 300 से 400 भक्त आते हैं. जस्टिस शर्मा ने आगे कहा कि मात्र इस तथ्य से कि मंदिर में रोजाना पूजा की जाती है और कुछ त्योहारों पर विशेष आयोजन होते हैं, यह मंदिर को सार्वजनिक महत्व का स्थान नहीं बना देता. मामले पर विचार करने के बाद कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं है जो यह दर्शाए कि मंदिर जनता को समर्पित है और याचिकाकर्ता समाज द्वारा प्रबंधित कोई निजी मंदिर नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मी से परेशान राहुल गांधी, मंच पर ही भाषण के बीच पानी सिर पर उड़ेला
    Next Article नोएडा की सोसाइटी में लगी भयानक आग,AC में ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट में आया

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.