
आज दिनांक 18/11/ 2022 को ट्रैफिक प्रशिक्षण विद्यालय जमशेदपुर में शहर के मशहूर पुलिस पदाधिकारी सह हास्य व्यंग कवि कुमार संजय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य तथा जीवन शैली के संबंध में हास्य और व्यंग के माध्यम से जवानों को प्रशिक्षित किया,इस अवसर पर कुमार संजय ने पुलिसिंग जीवन और पुलिस मैनुअल मैं अंकित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और जीवन में निरंतर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ,उन्होंने बताया की कड़ी मेहनत का जीवन में कोई विकल्प नहीं है है। इसके साथ साथ कुमार संजय ने अपने चिरपरिचित हास्य व्यंग के अंदाज में कई महत्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक ,सांस्कृतिक और पुलिसिंग से संबंधित बिंदुओं को छुआ और उस पर महत्वपूर्ण बातें कहीं इस अवसर पर प्रशिक्षण विद्यालय के परिचारी प्रवर राधो देवगम भी उपस्थित थे। इस प्रेरणात्मक शिक्षा का लाभ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 पुलिसकर्मियों को प्राप्त हुआ परिचारक प्रवर महोदय ने कुमार संजय को तहे दिल से प्रशिक्षुओं को हंसा हंसा कर प्रशिक्षित करने के लिए धन्यवाद कहा, कक्षा समाप्ति के पश्चात पुलिसकर्मी भी उमंग और उत्साह में नजर आये।

