Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के विकास और स्टेडियम निर्माण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के विकास और स्टेडियम निर्माण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के विकास और स्टेडियम निर्माण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया निर्देश
    परियोजनाओं का कार्यान्वयन जल्द करने का आदेश
    उपायुक्त रांची को गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश।

    रांची

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास और खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस निमित उपायुक्त रांची को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमण्डल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने और इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने वाले संरचनाओं की प्रधानता रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने गेतलसुद डैम के पास पर्यटन विकास हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

     

     

    रांची के गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट बनाने हेतु डीपीआर और आगे की आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश मिला है। इसको लेकर उपायुक्त रांची द्वारा भूमि चिन्हित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को रजरप्पा में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरतों का आकलन तथा उसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

     

     

     

    उन्होंने रजरप्पा पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने हेतु विशेष तंत्र विकसित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कंसल्टेंट की सहायता लेने का निर्देश दिया है।

    धार्मिक एवं इको टूरिज्म पर जोर

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चतरा को ऐतिहासिक ईटखोरी एवं कौलेश्वरी में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक कार्यों का आकलन तथा कार्यों हेतु भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने कहा है। वहीं, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को सारंडा, थलकोबाद एवं किरीबुरू में इको टूरिज्म विकास हेतु संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्रस्ताव प्राप्त कर भूमि विवरणी तथा आवश्यक अनापत्ति के साथ विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने गुमला के डुमरी स्थित सिरा -सीता धाम पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विकास, आंजनधाम, नवरत्नगढ़ और टांगीनाथ पर्यटकीय विकास परियोजनाओं कार्यान्वयन जल्द करने का आदेश दिया है।

     

    खेल स्टेडियम का निर्माण मानकों के अनुरूप हो

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तो को कहा है कि वैसे प्रखण्ड जहां पूर्व से स्टेडियम स्वीकृत नहीं है, वहां स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रेषित करें। स्थल का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम निर्माण के सभी मानकों के अनुरूप प्राक्कलन तैयार कराया जाय। प्रेषित प्रस्ताव में स्टेडियम निर्माण के औचित्य /आवश्यकता, भूमि विवरणी, गूगल मैप आदि समाहित हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थल का चयन करते समय इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाय कि चयनित स्थल महाविद्यालय/विद्यालय से निकट हो, ताकि स्टेडियम का पूर्ण रूप से उपयोग हो सके।

     

     

     

     

    इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने पलामू के जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर स्टेडियम पुनर्स्थापना, गोड्डा के पोड़ैयाहाट में इंडोर स्टेडियम निर्माण, मसलिया प्रखंड स्तरीय स्टेडियम, दुमका स्थित ए टीम ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण, डुमरिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण, पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के माइदाबांध, जमशेदपुर के सरजामदा और पटमदा के लावा में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण, साहेबगंज में सिदो -कान्हू स्टेडियम के गैलरी विस्तार एवं अन्य कार्य तथा राजमहल में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश खेल विभाग को दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के अज्ञात अपराधियों ने किया अमरनाथ सिंह की बासुकीनाथ धाम में  गोली मारकर हत्या
    Next Article जमशेदपुर: मुहर्रम जुलूस में हर्वे-हथियार का उपयोग नहीं करें- एसएसपी प्रभात कुमार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.