Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र की सरकार ने युवाओं के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ उनके भविष्य को भी निखारने का काम किया है :गिरिराज
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    केंद्र की सरकार ने युवाओं के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ उनके भविष्य को भी निखारने का काम किया है :गिरिराज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :भारतीय जनता युवा मोर्चा,बेगूसराय के तत्वाधान में महा जनसंपर्क अभियान के तहत नव-मतदाता सम्मेलन का आयोजन लोहियानगर स्थित कैरियर लांचर केमिस्ट्री के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद गिरिराज सिंह ने मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने जिस प्रकार से युवाओं के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ उनके भविष्य को भी निखारने का काम किया है उसे और अधिक गति देते हुए केंद्र में पुनः सशक्त सरकार के निर्माण की अपील की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से संपूर्ण विश्व में भारत का डंका मजबूती से बढ़ रहा है वह भारत के आम जनमानस के दृढ़ विश्वास नगर संकल्प का नतीजा है की साफ नियत सही विकास करने वाले केंद्र की सरकार आज भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में चतुर्दिक विकास के नए आयामों को गढ़ने का काम कर रही है एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण में भी अपनी मां की भूमिका का निर्वाह कर रही है। मौके पर मौजूद बेगूसराय सदर के विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि आज भारत में निश्चित तौर पर परिवर्तन की एक नई क्रांति आई है और वह क्रांति समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ रही है जिसका यह परिणाम है कि समाज की पिछली पंक्ति में बैठे लोग भी आज समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर अपनी आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में परिवर्तन को सोहर स्वीकार कर रहा है। खाकरा में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने केंद्र सरकार के बेगूसराय में चल रही उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज आपके एक वोट का यह नतीजा है कि बेगूसराय में सर्वांगीण विकास स्पष्टदर्शी होकर आम जनमानस को दिख रहा है। मौके पर मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं सुमित सन्नी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कराने एवं आम जनमानस से जोड़ने हेतु दृढ़ संकल्पित होकर हमेशा समाज के बीच बना रहता है और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि समाज के सर्वांगीण विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो सके एवं उनके जनजीवन को सुदृढ़ता एवं सुगमता मिल सके। कार्यक्रम का मंच संचालन आयुष ईश्वर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रदेश प्रवक्ता बेगूसराय जिला के प्रभारी शशी रंजन ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक संकल्प को धरातल पर क्रियान्वित करने हेतु दृढ़ संकल्पित होकर निरंतर आपके बीच बना रहेगा। कार्यक्रम में नगर मंडल के अध्यक्ष रूपेश गौतम, भाजपा महामंत्री कुंदन भारती, बेगूसराय के जिला प्रभारी बबलू ,युवा मोर्चा के नितिन कुमार,धर्मेन्द्र भारती,ऋषि राज,सत्यम चंद्र,मोनू कुमार,भीम सहनी,मुन्ना कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवत्स सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
    Next Article भीषण गर्मी में भी इंडिया मार्का चपाकल खराब रहने से परेशानी

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.