Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईआईटी खड़गपुर के छात्र की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा जाए : हिमंत ने ममता को पत्र लिखा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आईआईटी खड़गपुर के छात्र की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा जाए : हिमंत ने ममता को पत्र लिखा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईआईटी खड़गपुर के छात्र की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा जाए : हिमंत ने ममता को पत्र लिखा

    गुवाहाटी:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मांग की है कि आईआईटी-खड़गपुर के छात्र फैजान अहमद की मौत के मामले को नवीनतम फॉरेंसिक रिपोर्ट के निष्कर्षों के बाद जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाए।

     

     

    पत्र में शर्मा ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर तैयार दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, अहमद की गर्दन के ऊपरी बाएं हिस्से पर गोली लगने का घाव था और गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू से वार का घाव था।

    पत्र की प्रति मंगलवार को मीडिया को उपलब्ध कराई गई।

    इस पत्र में उन्होंने कहा है, ‘‘नवीनतम फॉरेंसिक रिपोर्ट के चौंकाने वाले निष्कर्षों के मद्देनजर, यह जरूरी है कि इस भयानक अपराध को अंजाम देने वालों के साथ-साथ अपराध को छिपाने में शामिल लोगों को भी सजा मिले।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि इससे मृतक को न्याय मिलेगा और शोक संतप्त माता-पिता को राहत मिलेगी।

    शर्मा ने पत्र में लिखा, ‘‘कृपया अपराध की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंप दें।’’

    इससे पहले, शर्मा ने अक्टूबर 2022 में बनर्जी को पत्र लिखकर छात्र की मौत के मामले की गहन जांच का अनुरोध किया था। 23 वर्षीय अहमद 14 अक्टूबर, 2022 को अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था। आईआईटी-खड़गपुर के अधिकारियों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था।

     

     

    अहमद के माता-पिता ने दावा किया कि उन्होंने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे थे। उसकी मां ने मई 2023 में कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख कर अपने बेटे की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की थी।

    इसके बाद अदालत ने ‘‘अहमद की मौत का सच सामने लाने’’ के लिए उसके शव के अवशेषों को निकालने और दूसरी पोस्टमार्टम जांच का आदेश दिया था।

    असम के तिनसुकिया का रहने वाला अहमद आईआईटी-खड़गपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीसरे वर्ष का छात्र था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंचनजंघा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन
    Next Article कपाली :जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में खुनी विवाद ,छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.