कपाली में 14 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
कपाली ओपी क्षेत्र के हाशमी मोहल्ले में बुधवार को करीब 14 वर्षीय नाबालिग शाइबा प्रवीण का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका मोहम्मद गफ्फार अंसारी की पुत्री थी। घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला फंदे से लटककर जान देने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, नाबालिग की मौत के पीछे वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। घटना के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल है।

