भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा सोनारी मंडल की ओर से भारत सेवाश्रम विद्यालय, सोनारी में सेवा चित्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुक्तात्मानंद जी महाराज तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र दुबे उपस्थित रहे। मंडल की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं ‘Revolutionary Raj.. Narendra Modi’s 25 Years’ विशेष डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष नेहा साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुनील सिंह, महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, काजल मुखर्जी, राजू सेन, देवाशीष चंद्र, अभिषेक कुमार, आदित्य, राजू मल्होत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

