Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सरकार असंवेदनशील हो गई है, किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं भाजपा सरकार उनकी यह बातों को नहीं सुन रही है: विजय खां
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति

    भाजपा सरकार असंवेदनशील हो गई है, किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं भाजपा सरकार उनकी यह बातों को नहीं सुन रही है: विजय खां

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के नेतृत्व में भाजपा की योगी सरकार के तानाशाही एवं दमनकारी रवैये के खिलाफ सोमवार को संध्या 5:30 बजे भारतीय जनता पार्टी नीत उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन साकची गोलचक्कर पर आयोजित किया गया।जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने कहा कि 03 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों को गाडी से रौंद दिया गया, भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। आज कांग्रेस महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थी तब उन्हें भाजपा नीत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जबरन रोका गया, धक्का – मुक्की की गई एवं गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बेहद ही निंदनीय है। भाजपा सरकार असंवेदनशील हो गई है। किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं भाजपा सरकार उनकी यह बातों को नहीं सुन रही है ना जाने मोदी सरकार ने किसानों को और कितना प्रताड़ित किया जाएगा। यह भारत के लिए चिंतनीय विषय हो गया है। जहां किसानों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है और इन्हें तरह तरह के केस में फंसा दिया जा रहा है और अब गाड़ी से रौंदकर भी मौत के घाट उतार दिया गया। यह बहुत ही चिंतनीय और भय वाला माहौल भाजपा सरकार में देखने को मिल रहा है भारत की जनता को अब खड़ा होना चाहिए।
    पुतला दहन कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, रामदरस चौधरी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, मौलाना अंसार खान, जितेन्द्र सिंह, रोहुल जमील अहमद, राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा, पुरबीरानी दत्ता, अजय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, सुदर्शन तिवारी, बबलू झा, संजय चौधरी, इंतिखाब वारसी, जफर इकबाल, रवि अग्रवाल, सविता राय, मनीष चन्द्रवंसी,
    2. कदमा सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा के नेतृत्व में कदमा बाजार में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    3 बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ, मुख्य रूप से रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन एवं कांग्रेसजन शामिल हुए।
    4. गोलमुरी प्रखण्ड के अन्तर्गत सिदगोड़ा में सौरभ झा, अमन त्रिपाठी, विनोद रजक, बबलू झा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ शामिल हुए
    5. चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष समीर दास के नेतृत्व में चाकुलिया बाजार में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से वरीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी बहरागोड़ा विधानसभा अरुण यादव, प्रखंड अध्यक्ष घाटशिला अमित राय, जिला महामंत्री पवन कुमार बबलू, जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस जन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार किसान आंदोलन और किसानों की आवाज को जबरन दबाने का प्रयास कर रही है:राकेश तिवारी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.