Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनेता का शून्य होना उसके चरित्र के लिए आवश्यक है
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अभिनेता का शून्य होना उसके चरित्र के लिए आवश्यक है

    Aman KumarBy Aman KumarApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनेता का शून्य होना उसके चरित्र के लिए आवश्यक है
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर — सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) एवं पथ – पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 21 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला के 11वें दिन का आयोजन अभिनय के दृष्टिकोण से अत्यंत प्रभावशाली और शिक्षाप्रद रहा ।कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को भाव भंगिमा में त्वरित परिवर्तन” के व्यावहारिक अभ्यास से रूबरू कराया गया। एक रोचक खेल के माध्यम से यह सिखाया गया कि चुटकी बजते ही कैसे अपनी शारीरिक मुद्रा, चेहरे के हावभाव एवं संपूर्ण भाव-भंगिमा में परिवर्तन लाया जा सकता है। इस सत्र में विशेष ध्यान इस बात पर केंद्रित रहा कि संवाद के अभाव में भी कलाकार अपने शरीर और चेहरे के माध्यम से दर्शकों से संवाद कैसे स्थापित कर सकता है। यह अभ्यास प्रतिभागियों के लिए एक नया अनुभव था, जिसमें बिना बोले संवाद स्थापित करने की गहराई को आत्मसात किया गया।मुख्य प्रशिक्षक श्री मोहम्मद निज़ाम ने सत्र का मार्गदर्शन करते हुए कहा, “जब कलाकार मंच पर संवाद भूल जाए अथवा मंचीय परिस्थितियाँ योजना के अनुकूल न हों, तब ‘इंप्रोवाइजेशन’ ही कलाकार का सबसे बड़ा औज़ार होता है। यह केवल संकट से उबारने का माध्यम नहीं बल्कि सृजनात्मकता का जीवंत रूप भी है।” उन्होंने मंच पर सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता के महत्व पर बल दिया। द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों को मानसिक रूप से गहन अभिनय की तैयारी हेतु ‘विरेचन’ प्रक्रिया से परिचित कराया गया।

    कार्यशाला में भाग ले रहे युवा प्रतिभागियों ने दिनभर के इन दोनों सत्रों को अत्यंत उपयोगी और प्रगतिशील बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल मंचीय प्रस्तुति में उपयोगी है बल्कि आत्म-संवाद, आत्म-निरीक्षण और रचनात्मकता को भी नई दिशा देता है। यह कार्यशाला आने वाले दिनों में भी अभिनय, निर्देशन, मंच संयोजन तथा रंगमंच के विविध पक्षों पर केंद्रित रहेगी। इस अनूठी पहल के माध्यम से झारखंड के युवा कलाकारों को नाट्य विधा की बारीकियाँ सिखाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

    अभिनेता का शून्य होना उसके चरित्र के लिए आवश्यक है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैकड़ों महिलाओं ने मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की विधायक सविता महतो से की शिकायत।
    Next Article पी.सी.पी & डी.टी की बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर की औचक जांच का दिया गया निर्देश

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.