गेवरा दीपका में कुत्तों का आतंक,अब तक कई छात्रों को कर दिए हैं जख्मी
राष्ट्र संवाद कमाल अहमद
बच्चे हो या बड़े कोई नहीं बचता इनके आतंक से
कॉलोनी हो या दीपका शहर सालों भर रहता है इनका आतंक
गेवरा दीपका:- कोरबा जिले के नगर पालिका दीपका क्षेत्र आवारा कुत्तों के आतंक से ऐसा डरा हुआ है कि पैदल चलने वाले लोग लाठी डंडे झोला में पत्थर लेकर चलने को मजबूर हैं।मंगलवार शाम को गेवरा स्थित कॉलोनी में एक स्कूली छात्र पर आवारा कुत्ते ने दौड़ा कर हमला कर दिया और उसे काट लिया। यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन कुत्ता काटने की खबर है।घायल बच्चे को तुरंत परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज हुआ।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी सहित पूरे दीपका क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है।

खासकर स्कूलों के आसपास, सडक़ों और गलियों में झुंड में घूमते ये कुत्ते आम लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बच्चों में डर का माहौल है और अभिभावकों को हर समय सालों भर चिंता सताती रहती है। लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बच्चे, महिलाएं और राहगीर कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। आए दिन देखने को मिलता है की बाइक सवार को आवारा कुत्ते दौड़ते रहते हैं। बावजूद इसके, नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गेवरा दीपका कॉलोनी और दीपका शहर के कुछ लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ और उनकी नसबंदी जैसी आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाए ताकि लोगों को इन आवारा कुत्तों से राहत मिल सके। एसईसीएल हो या नगर पालिका इस मामले में हमेशा लापरवाह रहता है,नजरअंदाज करते रहा है।

