Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल टाउन में मंदिर पुनरुद्धार, कंपनी की रौनक लौटी:सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केबुल टाउन में मंदिर पुनरुद्धार, कंपनी की रौनक लौटी:सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केबुल टाउन में मंदिर पुनरुद्धार, कंपनी की रौनक लौटी:सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के केबुल टाऊन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर (पूर्ववर्ती बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार का कार्य जैसे जैसे तेज़ी पकड़ रहा है, वैसे-वैसे केबुल कंपनी में फिर से औद्योगिक गतिविधियों के आरम्भ होने के आसार भी तीव्र हो रहे हैं।

    ऐसा प्रतीत होता है कि पवित्र परिसर में श्रीलक्ष्मीनारायण, माँ काली, भोलेनाथ, श्री गणेश जी और पवनपुत्र हनुमान जी का विग्रह स्थापित होने और नियमित पूजा-अर्चना होने से पूर्व में लंबे समय से यहां डेरा जमाए बैठीं दुष्ट शक्तियों ने अब यह स्थान छोड दिया है।

    नतीजतन मंदिर जीर्णोद्धार की बाधाएँ तो दूर हो ही गई हैं, केबुल कंपनी के चालू होने के आसार भी प्रबल हो गये है।

    मंदिर परिसर में विराजमान श्री लक्ष्मीनारायण, माँ काली, शिव शंकर, प्रथम पूज्य गणेश जी और श्री हनुमान जी से विशेष प्रार्थना है कि जिस प्रकार विराजमान होते ही आप सबने लंबे समय से यहाँ कब्जा जमाए हुए और मंदिर जीर्णोद्धार में बाधा बने हुए दुष्ट शक्तियों को नियंत्रित कर दिया, वैसे ही केबुल कंपनी के फिर से खुलने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को भी दूर करना सुनिश्चित करिए।

    आप सबकी अनुमति हुई तो इस हेतु मंदिर परिसर में विशेष पूजा- अनुष्ठान आयोजित किया जा सकता है।

    श्रील़क्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान विष्णु के दशावतार विग्रह का निर्माण हो चुका है। इसका रंग रोगन होना बाक़ी है।

    इसी तरह मंदिर के गर्भगृह के चारों कोनों में सनातन संस्कृति के स्तम्भ चार महान महर्षियों-महर्षि विश्वामित्र, महर्षि जमदग्नि, महर्षि कश्यप और महर्षि बाल्मिकी की प्रतिमाएँ भी स्थापित हो चुकी हैं।

    सम्भवतः देश का यह पहला लक्ष्मीनारायण मंदिर होगा, जहां गर्भगृह प्रांगण में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी के साथ-साथ दशावतार और चार महर्षि भी विराजित हैं।

    इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मंदिर की बाउंड्री का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    मंदिर परिसर के भव्य गोपुरम् (प्रवेश द्वार) की मरम्मत और गोपुरम् शिखर पर पीतल के पाँच कलश स्थापित करने का कार्य चल रहा है।

    इसके तुरंत बाद मंदिर के गर्भगृह के सामने के विशाल फर्श का निर्माण शुरू होगा ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा हो सके।

    मुझे विश्वास है कि श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में विराजमान देवी-देवताओं की कृपा एवं आशीर्वाद से मंदिर जीर्णोद्धार कार्य संपन्न होने के साथ ही, केबुल कंपनी में फिर से आर्थिक गतिविधियाँ आरंभ होंगी और केबुल टाउन क्षेत्र फिर से पूर्ववत गुलज़ार होगा। यहाँ की रौनक वापस आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस BLA-2 सदस्यों का निर्वाचन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
    Next Article स्व. प्रदीप मिश्रा की जयंती पर स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में किया गया स्मरण

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.