Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधकर्मी रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    अपराधकर्मी रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2022Updated:October 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराधकर्मी रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी जल्द होंगे सलाखों के पीछे अपराधी

     

    जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सबुज संघ में महाष्टमी का भोग लेने पहुंचे अपराधकर्मी रंजीत सिंह को घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मार दी. आनन- फानन में घायल रंजीत को टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रंजीत के शरीर में तीन गोलियों के निशान मिले हैं.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/zcWbrlNjfGk”]

    बताया जा रहा है कि रंजीत बीते 20 सितंम्बर को ही जेल से छूट कर आया था. महाष्टमी के मौके पर सपरिवार पूजा करने सबुज संघ पंडाल गया हुआ था. जहां रुककर दोस्तों संग बात करने के दौरान अपराधियों ने रंजीत पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली लगते ही रंजीत पूजा पंडाल के समीप ही सड़क पर गिर गया.

     

    आनन- फानन में उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रंजीत अपराध कर्मी परमजीत गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी के विजय शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं.

    20 सितंबर को ही जेल से छूटकर आया था रंजित
    रंजीत को पुलिस ने अप्रैल 2021 में परसुडीह के गदडा से गिरफ्तार किया था. रंजीत के अलावा कई अन्य को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा वह कई मामलों में जेल में बंद था. 20 सितंबर को ही वह जेल से बाहर आया था, जिसके बाद विरोधी गुट के अपराधियों की नजर उस पर थी. मौका पाकर उसे खत्म कर दिया गया.

    बेटी ने बताई घटना की आंखों देखी
    रंजीत की बेटी तरण कौर ने बताया कि वो अपने पापा (रंजीत) और एक साथी के साथ घर से दुर्गा पूजा घूमने निकली थी. सबुज कल्याण संघ के पास दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में युवक आये और पापा से बातचीत करने लगे. इसी बीच उनमें से एक ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगे. उसने मां को फोन पर जानकारी भी दी की कुछ लोग पापा के साथ झगड़ा कर रहे. जब पापा उसके पीछे आए और ले जाने तो उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी गयी.

    घटना  के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है सिटी एसपी ने दावा किया है कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

    के विजय शंकर (सिटी एसपी- जमशेदपुर)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10.27 करोड़ घरों तक पहुंचा नल से जल : राष्ट्रपति
    Next Article उपायुक्त विजया जाघव ने समीक्षा बैठक के साथ यातायात व्यवस्था की भी ली जानकारी दिए कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.