Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिछले समझौते का पूर्णतः पालन करे टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी नहीं तो घेराव करो आंदोलन: आनन्द बिहारी दुबे ने 15 दिसंबर तक का दिया अंतिम अल्टीमेटम ।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पिछले समझौते का पूर्णतः पालन करे टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी नहीं तो घेराव करो आंदोलन: आनन्द बिहारी दुबे ने 15 दिसंबर तक का दिया अंतिम अल्टीमेटम ।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिछले समझौते का पूर्णतः पालन करे टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी नहीं तो घेराव करो आंदोलन: आनन्द बिहारी दुबे ने 15 दिसंबर तक का दिया अंतिम अल्टीमेटम ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे नें  टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी सहित संबंधित पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया है कि 17.05.2018 से लंबित अनुमोदन–संबंधी मामलों एवं सोसाइटी के कामगारों के हित से जुड़े सभी लंबित अधिकारों और कागजातों का निपटारा 15 दिसंबर 2025 तक हर हाल में किया जाए।  दुबे का कहना है कि इन मामलों में लगातार वार्ता और याद दिलाने के बावजूद भी कोई ठोस निर्णय या अद्यतन उपलब्ध नहीं कराया गया,यहाँ तक कि महीने का वेतन भुगतान जो 02 तारीख को हो जाना था परन्तु आज तक भी वेतन भुगतान नहीं हो पाया है जिससे व्यापक जनाक्रोश व्याप्त है।

    दुबे ने कहा है कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक संबंधित विभागों द्वारा लंबित फाइलों का निष्पादन, आदेशों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने तथा आवेदकों को विधिवत सूचना देने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो 16 दिसंबर 2025 को सोसाइटी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने संकेत दिया है कि इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरना और घेराव की दिशा में रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन पर होगी।

    दुबे नें कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 16 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कामगारों से जुड़े मुद्दों पर प्रबन्धन को जवाबदेह बनाया जा सके और लंबित मामलों पर कार्यवाही को शीघ्रताशीघ्र निष्पादित कराया जा सके।आज के एक दिवसीय प्रदर्शन में श्री आनन्द बिहारी दुबे सहित सर्वश्री सामंतो कुमार,धीरज कुमार सिंह,त्रिनाथ,सुशील घोष,अभिनीत कुमार यादव, सन्नी कुमार सिंह, निखिल तिवारी, रोहन कुमार मिश्रा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और सैकड़ों कामगार सम्मिलित हुए ।

    पिछले समझौते का पूर्णतः पालन करे टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी नहीं तो घेराव करो आंदोलन: आनन्द बिहारी दुबे ने 15 दिसंबर तक का दिया अंतिम अल्टीमेटम ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया
    Next Article पश्चिमी सिंहभूम: डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में पशुपालन एवं मत्स्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    July 3, 2026

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    July 3, 2026

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.