Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना में ड्रोन से होगी वैक्सीन की डिलीवरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी सशर्त मंजूरी
    Breaking News Headlines

    तेलंगाना में ड्रोन से होगी वैक्सीन की डिलीवरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी सशर्त मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. तेलंगाना में कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी ड्रोन से की जाएगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में सशर्त मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार की ओर से राज्य को ये छूट एक साल के लिए या अगले आदेश तक के लिए मान्य है. हालांकि, यह प्रयोग दृश्यता सीमा तक ही सीमित होगा.मंत्रालय ने अपने बयान में साफ किया है कि प्रायोगिक रूप से ड्रोन के जरिए टीके को पहुंचाया जाएगा. मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी थी कि उसने तेलंगाना सरकार को मानवरहित विमान प्रणाली नियम-2021 में सशर्त छूट दी है. इस छूट के तहत दृश्यता सीमा के अंदर प्रायोगिक रूप से ड्रोन का इस्तेमाल कर टीका पहुंचाने के लिए किया जाएगा.
    मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि राज्य सरकार को यह छूट अगले एक साल या अगले आदेश तक के लिए ही मान्य होगा. बता दें कि मंत्रालय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को कोरोना के टीके को ड्रोन से पहुंचाने को लेकर रिसर्च करने की अनुमति दी थी.ड्रोन से वैक्सीन पहुंचाने के मामले पर तेलंगाना सरकार ने कहा कि मेडिसिन फ्रॉम स्काई कार्यक्रम को एक साल के लिए रिसर्च के तहत दृश्यता सीमा के दायरे में अनुमति मिल गई है. राज्य सरकार ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मदद और मागदर्शन में ड्रोन परीक्षण के लिए जरूरी मंजूरी और छूट दे दी गई है.माना जा रहा है कि ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी कार्यक्रम का ट्रायल मई के अंत तक शुरू हो जाएगा. हालांकि इस संबंध में अभी कोई खास डेट निर्धारित नहीं की गई है. सरकार को उम्मीद है कि अगर यह सफल रहा तो ड्रोन के जरिए वैक्सीन डिलीवरी करने के काम में तेजी आ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित, घटना की जांच के आदेश: नौसेना
    Next Article विशेषज्ञों का बड़ा खुलासा: कोरोना सिर्फ फेफड़ों की बीमारी नहीं, जम रहा है खून का थक्का

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.