Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया पर 144 की बढ़त, स्कोर 321/7, रोहित का शतक, जडेजा-अक्षर की हॉफ सेंचुरी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया पर 144 की बढ़त, स्कोर 321/7, रोहित का शतक, जडेजा-अक्षर की हॉफ सेंचुरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    नागपुर -:  जामथा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे 5 दिनी मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट पर 321 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 120 रनों का योगदान दिया. जबकि रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल ने 52 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे. कंगारू टीम की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी ने 5 विकेट झटके. कप्तान पैट कमिंस और नॉथन लायन को एक-एक विकेट मिला.

     

     

     

     

    पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रनों पर समाप्त हुई थी और टीम इंडिया ने एक विकेट पर 77 रन बनाए थे. ऐसे में रोहित और अश्विन ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया.

    भारत ने 74 रन बनाने में दो विकेट गंवाए

    दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा. इस सेशन में 74 रन बनाने में दो विकेट गंवाए. रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा पवेलियन लौट गए. कंगारुओं को तीनों सफलताएं टॉड मर्फी ने दिलाईं.

    कोहली-सूर्या आउट, रोहित की सेंचुरी

    दिन के दूसरा सेशन में दोनों टीमों को मिलीजुली सफलता मिली. इसमें 75 रन बने. जबकि दो विकेट गिरे. मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में कंगारुओं पर 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली है, हालांकि कोहली और सूर्या के विकेट भी गंवाए. शतकवीर कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा नाबाद पर हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. कोहली 12 और सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए.

     

     

     

     

     

     

    रोहित बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 9वां टेस्ट शतक जमाया है. वे बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित से पहले तिलकरत्ने दिलशान, फॉफ डुप्लेसी और बाबर आजम ऐसा कर चुके हैं.

    जडेजा-अक्षर के नाम रहा तीसरा सत्र

    दिन का तीसरा सेशन भारत बल्लेबाजों के नाम रहा. इसमें भारत ने 95 रन बनाए. टीम को दो झटके भी लगे. दिन का खेल समाप्त होने तक रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर चुके थे. इस सेशन में कंगारू टीम की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी ने 5 विकेट लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article एयर इंडिया खरीदेगी 500 नए विमान, एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    November 10, 2026

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.