शिक्षक पात्रता परीक्षा: पांच जगहों पर अभ्यर्थियों के रात्रि ठहराव की व्यवस्था
*31 अक्टूबर को पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा, पहले आने वालों को प्राथमिकता*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
एक नवंबर को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेएचटीईटी-2026) के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने पांच स्थानों पर रात्रि आवासन की व्यवस्था की है। 31 अक्टूबर को जिले में पहुंचने वाले परीक्षार्थी संबंधित केंद्रों पर संपर्क कर ठहरने की जानकारी ले सकते हैं। उपलब्ध क्षमता के अनुसार पहले पहुंचने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
आदित्यपुर के दिन्दली बस्ती आश्रय गृह के लिए 9031931586 और 9122595026, चांडिल के चावलीबासा पंचायत भवन के लिए 8789374149 और 7321909571 तथा रुचाप पंचायत भवन के लिए 8235012476 और 9939757473 पर संपर्क किया जा सकता है।
राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर के लिए 9043077175 और 6205752360, खरसावां प्रखंड सभागार के लिए 7004894102 तथा सरायकेला के धोबा साईं स्थित शेल्टर होम के लिए 7992313767 नंबर जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने आश्रय गृहों में पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस व दंडाधिकारियों की तैनाती भी की गई है।

