जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, काली पदों कर्मकार की मौत; मुआवजे की मांग पर घंटों सड़क जाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के मुखियाडांगा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में काली पदों कर्मकार की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर जाम कर दिया। इसके कारण सड़क पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद सड़क जाम हटाने को लेकर पहल की गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

