Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ताउते का असर : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी, 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
    Breaking News Headlines

    ताउते का असर : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी, 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ताउते चक्रवात के और कमजोर पड़ने के साथ अगले दो दिन में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। विभाग के स्थानीय केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ताउते के उत्तर भारत की ओर बढ़ने पर दक्षिणी राजस्थान में बारिश हुई है।

    श्रीवास्तव ने कहा कि कल यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।’
    विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिये बुधवार को ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है। साथ ही उसने बारिश तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है और दोनों मौसमी गतिविधियों के चलते बारिश होने का अनुमान है। ताउते चक्रवात के सोमवार रात गुजरात के तट पर दस्तक देने के बाद राज्य में भारी बारिश हुई है। इससे पहले यह चक्रवात पूरे पश्चिमी तट को प्रभावित कर चुका था।

    राजस्थान में भारी बारिश की आशंका : चक्रवात ताउते के मंगलवार देर रात तक राजस्थान में प्रवेश करने पर सात जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने जालौर, सिरोही, उदयपुर, पाली, डूंगरपुर, चित्तोडगढ और राजसमंद जिलो में बुधवार को भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है।
    जयपुर मौसम केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चक्रवाती तूफान का केंद्र सौराष्ट्र, गुजरात में है तथा पिछले 6 घंटों के दौरान 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर उत्तर-पूर्वी दिशा (सिरोही-उदयपुर) की तरफ बढ़ा है।

    उन्होंने बताया कि बुधवार को दक्षिणी राजस्थान और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। राज्य सरकार ने राज्य आपदा सहायता बल (एसडीआरएफ) के दलों को राज्य के दक्षिण और पश्चिमी जिलों में तैनात किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पंच भूत स्थल: प्रकृति के तत्वों से बने शिव के प्राचीन रहस्यमय मंदिर

    Related Posts

    रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

    May 9, 2026

    टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई

    May 9, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 3.18 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.