Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंच भूत स्थल: प्रकृति के तत्वों से बने शिव के प्राचीन रहस्यमय मंदिर
    Headlines धर्म

    पंच भूत स्थल: प्रकृति के तत्वों से बने शिव के प्राचीन रहस्यमय मंदिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचभूत स्थल, दक्षिण भारत में स्थित भगवान शिव के पांच प्राचीन मंदिर है. जिनका निर्माण लगभग 3500 हज़ार साल पहले मानव चेतना को विकसित करने के एक माध्यम के रूप में किया गया था. हिंदु धर्म में, प्रकृति के पांच तत्व अग्नि, वायु, पृथ्वी, आकाश और जल के पूजन को बहुत मान्यता दी गई है. इन पांच मंदिरों में से श्रीकलाहस्ति मंदिर आंद्र प्रदेश में एवं एकाम्बरेश्वर, अरुणाचलेश्वर, तिलई नटराज, जंबूकेश्वर मंदिर तमिल नाडू में स्थित है. पांचों मंदिरों का निर्माण योगिक विज्ञान के अनुसार किया गया है एवं सभी मंदिर एक दूसरे के साथ एक विशेष प्रकार के भौगोलिक संरेखण में है.श्रीकलाहस्ति मंदिर :

    इस मंदिर का निर्माण स्वर्णमुखी नदी के किनारे एक पहाड़ी के सिरे को काटकर किया था जिसे कालहस्ति भी कहते है. मंदिर में कलाहस्तिश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा वायु तत्व के लिए की गई थी. श्रीकलाहस्ति नाम में श्री का तात्पर्य मकड़ी से है, कला का सर्प से एवं हस्ति का हाथी से . माना जाता है कि इन्ही तीन जानवरों ने यहां शिव जी की पूजा की थी और फिर उन्हे मुक्ति मिल गई. यह मंदिर राहूकाल पूजा के लिए खास महत्व रखता है. मंदिर परिसर में सौ स्तंभों वाला मंडप है जो मंदिर को अनोखा बनाता है.

    एकाम्बरेश्वर मंदिर:

    यह मंदिर तमिलनाडू के कांचीपूरम में स्थित सबसे भव्य एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर है. भगवान शिव को यहाँ पृथ्वी तत्व के रूप में पूजा जाता है और पृथ्वी लिंगम कहा जाता है. एकाम्बरेश्वर का अर्थ है आम के पेड़ के देवता. भगवान शिव का यह लिंग एक आम के पेड़ के नीचे स्थित है. यह वृक्ष चार वेदों का प्रतीक और चार अलग-अलग स्वाद वाले आम देता है. पल्लव वंश, पांड्या वंश, चोल वंश के राजाओं द्वारा इस हज़ार साल पुराने मंदिर का पुननिर्माण किया गया था. गर्भगृह में कुल 1008 शिव लिंगम की मूर्तियाँ है.

    अरुणाचलेश्वर मंदिर:

    तिरुवन्नामलाई के अरुणाचलेश्वर मंदिर का निर्माण अग्नि तत्व के लिए किया गया था. ये अन्नामलाई पहाड़ियों की तराई में स्थित है. यहां कई प्रचलित कथाएं है जिनमें से एक कथा के अनुसार शिव ने खुद को धरती और स्वर्ग को स्पर्श करते हुए अग्नि तत्व के रुप में परिवर्तित किया था.

    तिलई नटराज मंदिर:

    चिदंबरम स्थित शिव का यह मंदिर महान नटराज के रुप में समर्पित है. जिसका निर्माण आकाश तत्व के रुप में किया गया है. नटराज प्रतिनिधित्व है सृजन के उल्लास का. भारतीय शास्त्रीय नृत्य की 108 मुद्राओं का चित्रण यही पर पाया जाता है. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा योग विज्ञान के जनक पतंजलि ने की थी.

    जंबूकेश्वर मंदिर:

    इस मंदिर का निर्माण प्रकृति के जल तत्व के लिए किया गया था. कहा जाता है कि मंदिर की दिवारे बनवाने के लिए शिव जी स्वयं जाते थे. मंदिर की एक अनोखी बात है कि यहां के पुजारी दोपहर बाद पूजा के लिए महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर तैयार होते है. बताया जाता है कि यहा पार्वती माता ने तपस्या की थी और कावेरी नदी के जल से शिवलिंग का निर्माण किया था.
    यह थे प्रकृति के तत्वों के प्रतिनिधित्व के लिए बने शिव के भव्य प्राचीन पंचभूत स्थल.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleताउते का असर : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी, 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
    Next Article कोरियोग्राफर गीता कपूर की मांग में सिंदूर देख चौंक गए फैंस, पूछा- मां की शादी कब हुई?

    Related Posts

    रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

    May 9, 2026

    टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई

    May 9, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 3.18 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परियोजना उल्लास के तहत मिर्गी रोग पर विशेष प्रशिक्षण, मरीजों को मिल रही नि:शुल्क सुविधा

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को भरत सिंह ने दी बधाई

    पूर्वी विधानसभा के सात स्थानों पर हाई मास्ट लाइट योजना का शुभारंभ

    टाटा मोटर्स कर्मी सुनील कुमार की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

    रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

    टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई

    जमशेदपुर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 3.18 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन

    रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.