Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास कार्य से पार्किंग संचालक को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास कार्य से पार्किंग संचालक को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास कार्य से पार्किंग संचालक को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान

    जमशेदपुर।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित पार्किंग स्थल पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण पार्किंग संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। निर्माण कार्य 26 दिसंबर 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू कर दिया गया, जिससे पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

    पार्किंग स्थल पर निर्माण सामग्री और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अधिकांश स्थान घिर गया है। इससे यात्रियों और आम लोगों को वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, पार्किंग संचालन से होने वाली आय में भी भारी गिरावट आई है।

    पार्किंग संचालक राजीव राम (इन ऑन कंस्ट्रक्शन) ने बताया कि लगातार भारी वाहनों के खड़े रहने और निर्माण कार्य के कारण पार्किंग का उपयोग योग्य क्षेत्र काफी कम हो गया है। इससे न केवल आम जनता को असुविधा हो रही है, बल्कि उन्हें रोज़ाना आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि वे स्टेशन पुनर्विकास के महत्व को समझती हैं, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पार्किंग स्थल पर निर्माण कार्य शुरू होने से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। इस संबंध में उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और निर्माण अवधि के दौरान आर्थिक नुकसान कम करने हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है।

    स्थानीय लोगों ने भी रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।

    टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास कार्य से पार्किंग संचालक को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेल भावना के साथ कड़ी मेहनत है सफलता की कुंजी – उपायुक्त
    Next Article सरायकेला-खरसावां में सहायक आचार्यों ने SOP उल्लंघन पर सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.