फिक्की अवॉर्ड में टाटा स्टील के मैंगनीज माइंस को गोल्ड सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटा स्टील के मैंगनीज ग्रुप ऑफ माइन्स (MGM) को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट और सतत सुरक्षा प्रयासों के लिए FICCI के 11वें एक्सीलेंस इन सेफ्टी सिस्टम्स अवॉर्ड में गोल्ड अवॉर्ड मिला है। ओडिशा के क्योंझर ज़िले के जोडा क्षेत्र में संचालित ये खदानें टाटा स्टील के फेरो अलॉयज़ एंड मिनरल्स डिवीजन (FAMD) के अंतर्गत आती हैं।
कंपनी की ओर से शंभू नाथ झा और संतोष कुमार राउत ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। एमजीएम वर्षों से सुरक्षित और जिम्मेदार खनन का मॉडल रहा है तथा “शून्य हानि” के लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

