Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स : सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर

    टाटा मोटर्स : सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा मोटर्स : सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
    जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा फरवरी माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का शुक्रवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से सेवाकाल के अनुभवों को साझा किये। कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सुझाव भी दिये। बताते चलें कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने जीवन संगिनी संग आमंत्रित किया गया था, इस उद्देश्य से की वो भी यूनियन से रूबरू हो सके।

     

    कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। अनिल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों का सुझाव एवं मार्गदर्शन ही हमारी ताकत है। चूंकि अध्यक्ष और महामंत्री कार्यक्रम में आज उपस्थित नहीं है ऐसे में हम सब आपके सुझावों एवं विचारों को केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा देंगे। आगे उन्होंने कहा कि आप सब अब दूसरे पारी की शुरुआत कर रहें हैं अब आप घर परिवार और समाज को ज्यादा समय दे पाएंगे। परंतु आप सबों के साथ आगे भी संबंध कायम रहे ऐसी हम आशा करते हैं। नौकरी के साथ भी और नौकरी के बाद भी रिश्ता बना रहेगा यह विश्वास दिलाते हैं।

     

    संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास दिलाया कि जब कभी लेबर ब्यूरो अथवा मेडिकल आदि से संबंधित कोई जरूरत महसूस हो तो यूनियन सदैव आपके साथ खड़ा है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से रिटायरमेंट के पैसे का सही रूप में इस्तेमाल करने पर बल दिया।
    कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।
    निम्न सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान।

     

    व्हीकल फैक्ट्री से चंद्रेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार शर्मा एवं प्रद्धुत कुमार मैति, पीपीसी से रजनीकांत दास एवं इंद्रजीत कुमार सिंहा, फ्रेम फैक्ट्री से गुंजन नंदन सहाय , फाउंड्री से गणेश साह, अरूण कुमार दुबे एवं वासुदेव सिंह, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से प्रहलाद चंद्र भगत एवं संजय कुमार, सिक्युरिटी से देवनाथ शर्मा, इंजन डिवीजन से प्रदीप कुमार भौमिक ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश , हमलावर गिरफ्तार
    Next Article महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा पूरा करें दिल्ली की मुख्यमंत्री: आतिशी

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.