Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा और महिंद्रा एंड महिंद्रा की दरियादिली, कोरोना से जान गंवाने वाले वर्कर्स के परिजनों को रिटायरमेंट देंगे पूरा वेतन
    Breaking News Headlines

    टाटा और महिंद्रा एंड महिंद्रा की दरियादिली, कोरोना से जान गंवाने वाले वर्कर्स के परिजनों को रिटायरमेंट देंगे पूरा वेतन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए देश की दो बड़ी कंपनियां टाटा और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दरियादिली का परिचय दिया है. संकट के इस दौर में जहां पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ा है, वहीं देश के ये दो कंपनियां अपने मातहत काम करने वाले कर्मचारियों के हरसंभव मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. टाटा ग्रुप की टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को बहुत बड़ी राहत दी है. महामारी से देश में अब तक तीन लाख से अधिक लोगों की जान चली गई हैं. ऐसी भयावह स्थिति में टाटा ग्रुप की दो कंपनियों और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों की भलाई के लिए कई कदम उठा रही हैं. टाटा ग्रुप की टाटा स्टील ऐलान किया है कि वह कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को उनके (मृतक कर्मचारी) रिटायर होने की उम्र यानी 60 साल पूरा होने तक पूरा वेतन देगी.

    बच्चों की ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कराएगी टाटा स्टील

    कंपनी ने कहा है कि कर्मचारियों के आश्रितों को मिलने वाली राशि उनकी आखिरी वेतन के बराबर होगी. इसके साथ ही, उनके बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा सुविधा और आवास की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. इसके अलावा, टाटा स्टील ने यह भी कहा है कि कंपनी अपने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पर उनके बच्चों की देश में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएगी.

    रिटायरमेंट की उम्र तक मूल वेतन का 50 फीसदी रकम देगी टाटा मोटर्स
    इसी प्रकार, टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनी टाटा मोटर्स ने भी कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को रिटायर होने की उम्र तक उनके मूल वेतन की 50 फीसदी रकम मासिक भत्ते के रूप में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, टाटा मोटर्स ने यह भी कहा है कि कंपनी कर्मचारी के आश्रित परिजन को राहत के तौर पर वन टाइम पेआउट का लाभ भी प्रदान करेगी.

    पांच साल तक पूरा वेतन देगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

    टाटा ग्रुप की टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के इस घोषणा के पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रित परिजनों को पांच साल तक वेतन देते रहने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, कंपनी ने यह भी कहा है कि वह सालाना आय की दोगुनी रकम एक ही बार में भुगतान करेगी. इसके अलावा, कंपनी कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के बच्चों की 12वीं तक पढ़ाई के लिए हर साल एक बच्चों को दो लाख रुपये का सहयोग प्रदान करेगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेल मंत्रालय की योजना: 7 राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगा, 14 करोड़ से ज्यादा का होगा खर्च
    Next Article राकेश टिकैत का बड़ा एलान, कहा- काला दिवस पर केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे और काले झंडे लगाएंगे

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.