Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को मिला फ्रान्स का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को मिला फ्रान्स का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को मिला फ्रान्स का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

    दिल्ली: टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को फ्रान्स के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी’हॉनर से नवाज़ा गया है। उन्हें यह सम्मान भारत और फ्रान्स के बीच व्यापार संबंधों को मज़बूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

    फ्रान्स की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने फ्रान्स के राष्ट्रपति की ओर से मंगलवार शाम सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनर एन चंद्रशेखरन को प्रदान किया।

     

     

     

    टाटा समूह ने एक ट्वीट किया है कि, “हमारे अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को फ्रान्स की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनर से सम्मानित किया है। भारत और फ्रान्स के बीच व्यापार संबंधों को मज़बूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें फ्रान्स का यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया है।”

    पुरस्कार प्रदान करने के बाद कोलोना ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, “टाटा समूह की कंपनियां फ्रेंको-इंडियन साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुझे फ्रान्स के राष्ट्रपति की ओर से टाटा समूह के सीईओ को शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनरल का प्रतीक चिह्न प्रदान करने की खुशी है। प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रान्स के मित्र हैं।”

    भारत में फ्रान्स के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने भी ट्विटर पर इसे लेकर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रान्स के सच्चे मित्र हैं।”

     

     

     

    इस साल की शुरुआत में, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एयरबस के साथ एयरबस से 250 विमान खरीदने के लिए एक मल्टी-बिलियन डॉलर का सौदा किया था, जिसमें 210 ए-320 नियो विमान और 40 ए-350 विमान शामिल थे।

    वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की नए युग की उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज ने पिछले साल दिसंबर में फ्रान्स के टूलूज में अपने नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील ने वार्षिक सुझाव सम्मान समारोह का आयोजन किया
    Next Article झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के समर कैम्प का हुआ उद्घाटन।

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.