Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर जमशेदपुर में महाशिवरात्रि को स्वर्णरेखा आरती : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर जमशेदपुर में महाशिवरात्रि को स्वर्णरेखा आरती : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर:- इस साल महाशिवरात्रि के अवसर पर  बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर जमशेदपुर के स्वर्णरेखा तट पर मां टुसू और स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी राज्य के आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी. बुधवार को वे यहां पत्रकार वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह नागा साधुओं का शाही स्नान होगा. दिन में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा उसके बाद शाम को गंगा आरती के तर्ज पर टुसू और मां स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा. उसके बाद रात में भोजपुरी के प्रख्यात

     

     

     

    लोक गायक भरत सिंह भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे. उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा नदी को पर्यावरण से मुक्त करने को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है. साथ ही स्वर्णरेखा नदी के तट पर मीथेन गैस के प्रवाह से हो रहे लोगों की परेशानियों को दूर करने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियां किए जाने की बात उन्होंने कही है. उन्होंने बताया कि उक्त स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने का आदेश दे दिया गया है. अगले तीन-चार दिनों में मीथेन गैस की समस्या से

     

     

     

     

    क्षेत्र के लोगों को निदान दिला दिया जाएगा. वहीं उन्होंने शहर के कचरा निष्पादन को लेकर सरकार और जिला प्रशासन को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि जल्द ही खैरबनी प्लांट को चालू कराया जाएगा. उसे चालू होने में जो व्यवधान हैं उसे दूर करने का निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील भी कचरा प्लांट को लेकर गंभीर है. इस दिशा में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय खां सहित अन्य मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमालखांदा सिंहपुरा गाँव की अनाथ बेटी बासंती नायक का 27 फरवरी को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में धूमधाम से होगा विवाह
    Next Article मिर्जाडीह में बनाया गया डिमना डैम से हुए विस्थापित लोंगो ने मंगल कालिंदी से किया मुलाकात

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.