बिष्टुपुर में स्वरांजली गायन प्रतियोगिता संपन्न
उभरते गायकों ने दिखाया सुरों का जादू, विजेताओं को मिला सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर (2 नवम्बर 2025): महाराष्ट्र हितकारी मंडल, बिष्टुपुर में मंच (संगीत चौपाल) और सरकार योगा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वरांजली गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ योगशा सरकार की गणेश वंदना से हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को उम्र के आधार पर पाँच श्रेणियों (A से E) में विभाजित किया गया था।
निर्णायक मंडल में रंजीत दास, कृष्णा सिन्हा, निलांजन मित्रा, पद्मा झा, पंकज घोषाल और आतसी मित्रा शामिल थे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध संगीतकार सुजॉन चटर्जी को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विजेताओं में ग्रुप A में अनुराग चटर्जी, ग्रुप B में सानिया, ग्रुप C में श्रीपर्णा मुखर्जी, ग्रुप D में शंभू लाल पूरी तथा युगल (ग्रुप E) में प्रणव दत्ता–सूतापा दत्ता की जोड़ी प्रथम रही।
कार्यक्रम में सरकार योगा अकादमी के संस्थापक अंशु सरकार, स्मिकी सरकार, योगशा सरकार तथा मंच संस्था की अध्यक्ष अनिता सिंह, महासचिव कृष्णा सिन्हा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

