Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल मेला 2025 की तैयारी तेज: समितियों का गठन होगा, स्कूलों से संपर्क जारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाल मेला 2025 की तैयारी तेज: समितियों का गठन होगा, स्कूलों से संपर्क जारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 3, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल मेला 2025 की तैयारी तेज: समितियों का गठन होगा, स्कूलों से संपर्क जारी

    14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला में होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आगामी बाल मेला 2025 (14–20 नवंबर) के सफल संचालन को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित हुई। यह चौथा बाल मेला होगा।

     

    मेला संयोजक सुधीर सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल बोधि मैदान, गरम नाला निर्धारित किया गया है। मेला संचालन के लिए मार्गदर्शक, स्वागत और संचालन समितियां गठित की जाएंगी। एनजीओ क्रीड़ा भारती आयोजन में सहयोग करेगा।

     

    सभी स्कूलों से संपर्क कर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मेला में वीर बालकों की प्रदर्शनी, बाल कल्याण विभाग की योजनाओं की झलक, दिव्यांग बच्चों के खेल-कूद और कला प्रदर्शन, जादू शो, हैंड शो, छऊ नृत्य तथा वस्त्र व भोजन स्टॉल लगाए जाएंगे।

     

    सुधीर सिंह ने बताया कि बच्चों के पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध रहेंगे। बैठक में अशोक गोयल, मंजू सिंह, राजीव कुमार, सुखदेव सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

    बाल मेला 2025 की तैयारी तेज: समितियों का गठन होगा स्कूलों से संपर्क जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर में स्वरांजली गायन प्रतियोगिता संपन्न
    Next Article भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी भाजपा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा 

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.