Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को स्वामी जी की 133वी जयंती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को स्वामी जी की 133वी जयंती

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर स्वामी जी की जयंती को सफल बनाने के लिए स्वामी सहजानंद संस्थान और ब्रह्मर्षि विकास मंच के पदाधिकारियों ने की निर्णायक बैठक राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा जयंती समारोह

    स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को स्वामी जी की 133वी जयंती पर पारिवारिक मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कदमा स्थित संस्थान के भवन में किया जा रहा है. यह आयोजन पिछले 7 साल से लगातार किया जा रहा है. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे. ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर एवं संस्थान के अध्यक्ष दीपू सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्था स्वामी जी के वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को हमेशा से चरितार्थ कर रही है. इस संस्थान के द्वारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, गरीब कन्याओं की शादी में मदद एवं विभिन्न तरह के जरूरतमंद परिवार को हर तरह की मदद की जाती रही है. विकास सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस 28 अप्रैल को ऑल इंडिया स्वामी सहजानंद दिवस मनाने का निर्णय लिया था. यह निर्णय स्वामी जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए लिए थे. स्वामी जी देश के पहले ऐसे किसान आंदोलन के जनक है जिन्होंने कहा था कि मेरा खून खौल उठता है जब मैं किसी किसान दलित या आदिवासी को प्रताड़ित होते देखता हूं. स्वामी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी महान मानव थे. उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों का पालन कर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. इस अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, स्वामी सहजानंद कल्याण संस्थान के अध्यक्ष दीपू सिंह, महासचिव जयकुमार, देवानंद सिंह, राकेश कुमार, सुधांशु कुमार, शुभाशीष उपाध्याय, अशोक कुमार, रवि भूषण शर्मा, राजेश आदि मौजूद थे.

    आगामी 12 मार्च को ब्रम्हर्षि भवन कदमा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 133 वीं जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह शिरकत करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के सबसे बड़े हिमायती थे और जमीदारी प्रथा के घोर विरोधी थे. उन्होंने सर्वहारा अभियान की नींव डाली थी. वे किसी खास जाति की बात नहीं करते थे. हर साल स्वामी जी की जयंती को धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल भी स्वामी जी की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसमें समाज के ही कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे. हालांकि कलाकारों के नाम का जिक्र उन्होंने नहीं किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगुसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Next Article मांझागढ़ पुलिस ने छपेमारी कर 60 बोतल अंग्रेजी शराब और 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.