Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेरनी बन दहाड़ने को तैयार हैं सुष्मिता सेन, ‘आर्या 3’ का टीजर हुआ रिलीज
    Headlines सिनेमा

    शेरनी बन दहाड़ने को तैयार हैं सुष्मिता सेन, ‘आर्या 3’ का टीजर हुआ रिलीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शेरनी बन दहाड़ने को तैयार हैं सुष्मिता सेन, ‘आर्या 3’ का टीजर हुआ रिलीज
    सुष्मिता सेन अभी कुछ वक्त पहले तक अपनी सीरीज ‘ताली’ के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं. इस सीरीज में उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों से लेकर ऑडियंस तक सबको उनका कायल बना दिया था. ‘ताली’ की गड़गड़ाहट अभी थमी नहीं थी कि सुष्मिता सेन एक और दमदार किरदार से पर्दे पर लौटने को तैयार हैं. आज एक्ट्रेस की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है. ये टीजर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है. दर्शकों को एक्ट्रेस का पहले से ज्यादा बेखौफ अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

     

     

     

    ‘आर्या’ के सीजन 1 और सीजन 2 दोनों को बेशुमार लोकप्रियता मिली थी. सीजन 3 के टीजर को देखते हुए लगता है कि इस बार ये शो पहले के दोनों सीजन से भी एक लेवल अप होने वाला है. 30 सेकंड के इस टीजर में सुष्मिता सेन बेखौफ अंदाज में सिगार पीते और हाथ में पिस्तौल पकड़े नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये वेब सीरीज 3 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने को तैयार है.

     

    सुष्मिता सेन ने कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वह ‘आर्या’ में अपने किरदार से बहुत ज्यादा रिलेट कर पाती हैं, क्योंकि असल जिंदगी में वह भी एक ऐसी ही मां हैं जो अपने परिवार की रक्षा की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं.

     

     

     

    वेब सीरीज ‘आर्या’ सुष्मिता सेन के लिए बेहद खास है क्योंकि साल 2020 के जून महीने में एक्ट्रेस ने इस सीरीज से ही ओटीटी डेब्यू किया था और वह डेब्यू के साथ ही ओटीटी पर छा गई थीं. वह इस सीरीज में एक सशक्त महिला के किरदार में नजर आती हैं जो अपने परिवार को हर मुश्किल से बचाती है. इस सीरीज में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने भी अहम भूमिका निभाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिचेल सैंटनर की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने 99 रन से नीदरलैंड को हराया
    Next Article इजरायल के कार्यवाई से बौखलाया हमास, कहा-हवाई हमलों का जवाब बंधकों को कत्ल करके देंगे

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.