Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिचेल सैंटनर की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने 99 रन से नीदरलैंड को हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    मिचेल सैंटनर की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने 99 रन से नीदरलैंड को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मिचेल सैंटनर की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने 99 रन से नीदरलैंड को हराया
    हैदराबाद :  न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 से हरा दिया. ये न्यूजीलैंड की इस वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खराब शुरुआत से बाहर निकलते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 322 रन बनाए. नीदरलैंड की टीम इस विशाल स्कोर के सामने 46.3 ओवरों में 223 रनों पर ही ढेर हो गई. नीदरलैंड का भी ये दूसरा मैच था. उसे पहले मैच में इसी मैदान पर पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी.

     

     

    नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में एक भी शतक नहीं लगा लेकिन तीन बल्लेबाज अर्धशतक जमाने में सफल रहे जिनके दम पर न्यूजीलैंड टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.

     

    न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही. नीदरलैंड ने इस मैच के शुरुआती तीन ओवर मेडन निकाले और न्यूजीलैंड को एक भी रन नहीं बनाने दिया. लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने वापसी की और विशाल स्कोर बनाया. डेवन कॉन्वे और विल यंग की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाने वाले कॉन्वे इस मैच में 32 रन ही बना सके. यंग ने फिर अर्धशतक पूरा किया. 144 के कुल स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 80 गेंदों पर सात चौके और दो चौकों की मदद से 70 रन बनाए. कॉन्वे की तरह ही इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाने वाले रचिन रवींद्र ने इस मैच में अर्धशतक जमाया लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके. रवींद्र ने 51 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली.

     

     

     

    यंग और रवींद्र के बाद इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे टॉम लैथम का भी बल्ला चला. लैथम ने 46 गेंदों पर छह चौके एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए. इसके बाद हालांकि टीम ने दो विकेट जल्दी खो दिए. ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन जल्दी आउट हो गए. फिलिप्स ने चार और मार्क ने पांच रन बनाए. अंत में मिचेल सैंटनर ने 17 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे.

    बल्ले के बाद सैंटनर ने गेंद से भी कमाल किया और अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया. न्यूजीलैंड को पहला विकेट दिलाने की शुरुआत मैट हेनरी ने की. उन्होंने विक्रमजीत सिंह को पवेलियन की राह दिखाई. विक्रमजीत ने 12 रन बनाए. 43 के कुल स्कोर पर मैक्स ओ दाऊद को अपना पहला शिकार बनाया. यहां से फिर जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार चलता रहा. कोलिन एक्केरमैन टीम के बेस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 73 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 69 रन बनाए. अंत में कप्तान ने जरूर कुछ हाथ दिखाए और 27 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर ने पांच विकेट लिए. हेनरी को तीन और रवींद्र को एक विकेट मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : यहां झूला पुल से नदी पार होने का मिलेगा भरपूर आनंद
    Next Article शेरनी बन दहाड़ने को तैयार हैं सुष्मिता सेन, ‘आर्या 3’ का टीजर हुआ रिलीज

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.