Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सिदगोड़ा श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा

    शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    लोगों ने बरसाए फूल, जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुई सिदगोड़ा

     

    *पूर्व सीएम रघुवर दास ने माथे पर श्रीरामायण रखकर की पदयात्रा, मंदिर समिति के सदस्यों और लौहनगरीवासियों का जताया आभार*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में बने श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे न्यू बारीडीह क्षेत्र के सुगना कॉलोनी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर से सुसज्जित रथ पर मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेन्द्र जी महाराज, प्रयागराज महाकुंभ के साधु-संतों एवं श्रीराम दरबार और वीर बजरंगबली की मनोरम झांकी, घोड़े, डीजे संगीत, आतिशबाजी व केसरिया ध्वजों के साथ निकाली गई

     

     

    भव्य शोभायात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं के संग राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए। भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ मौजूद रही। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में पूर्व सीएम रघुवर दास ने माथे पर श्रीरामायण लेकर नंगे पाँव पैदल यात्रा की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर सेवा प्रदान की। तो वहीं, शहरवासियों ने श्रीरामायण एवं शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे रास्ते में आतिशबाजी, भक्तिमय संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया।

     

    इससे पहले, सुगना कॉलोनी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में संकल्प के पश्चात शोभा यात्रा बारीडीह मुख्य सड़क, बारीडीह गोलचक्कर, सिदगोड़ा 28 नंबर रोड होते हुए सूर्यधाम पहुँची। सूर्य मंदिर पहुंचने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने माथे पर श्रीरामायण को लेकर श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

    रघुवर दास ने शहरवासी का जताया आभार
    पूर्व सीएम सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने भव्य एवं सफल शोभायात्रा के लिए शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति, भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और मातृशक्ति के रूप में शामिल हुई माताओं-बहनों के समर्पण और भक्तिभाव से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।उन्होंने शहरवासियों से श्रीराम कथा में शामिल होने की अपील की।

    सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने 22 से 28 फ़रवरी तक सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित होने वाले संगीतमय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील लोगों से की।

     

     


    शोभायात्रा में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, रूबी झा, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, ललित ओझा, संजय जायसवाल एवं पंचम वर्षगांठ आयोजन उपसमिति के प्रभारी कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, रामबाबू तिवारी, रीता मिश्रा, महेंद्र यादव, अप्पा राव, पप्पू सिंह, अमित अग्रवाल, बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहू, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, सूरज सिंह, विकास शर्मा, संतोष ठाकुर, प्रोबिर चटर्जी राणा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, नीलू मछुआ, संदीप शर्मा बौबी, अभिमन्यु सिंह, कुमार अभिषेक, तजिंदर सिंह जॉनी, हरेराम यादव, अभिषेक अग्रवाल, राकेश राय, मनीष पांडेय, रंजीत सिंह, गौतम प्रसाद, बिमला साहू, ममता भूमिज, अशोक सामंत, अमित सिंह, रीता शर्मा, कांची लोहार, लक्ष्मण बेहरा, साकेत कुमार, मुकेश कुमार, निर्मल गोप, मोंटी अग्रवाल, महावीर सिंह, रमेश तिवारी समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

    सिदगोड़ा श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार विधानसभा पटल पर पानी, शिक्षा, साफ सफाई पर उठाएंगे सवाल
    Next Article मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.