Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्नपत्र लीक होने से पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। इस गंभीर मामले में झारखंड सरकार की नाकामी उजागर हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। यह सरकार की बड़ी विफलता को दर्शाता है।
    युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

    पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष विकास कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

    मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा
    Next Article झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू के आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया स्वागत

    Related Posts

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    October 4, 2026

    रूढ़ियों को धूल चटाकर स्वर्ण छीनने वालीं..

    October 3, 2026

    वित्तीय स्थिरता पर आत्ममुग्धता नहीं, सतर्कता जरूरी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    रूढ़ियों को धूल चटाकर स्वर्ण छीनने वालीं..

    वित्तीय स्थिरता पर आत्ममुग्धता नहीं, सतर्कता जरूरी

    एसआईआर: लोकतंत्र की शुचिता और विश्वास की कसौटी

    जिउतिया की खुशियों के बीच मातम, मानगो में दो बहनें नदी में डूबीं; एक लापता, दूसरी अस्पताल में भर्ती

    बेगूसराय /03/10/2026 (शनिवार)/ बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट बेगूसराय जिला कार्यकारिणी ने 31/03

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.