Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर ने की धार्मिक अनुष्ठान की व्यापक तैयारियां, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम कथा से राममय होगी लौहनगरी
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर ने की धार्मिक अनुष्ठान की व्यापक तैयारियां, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम कथा से राममय होगी लौहनगरी

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर ने की धार्मिक अनुष्ठान की व्यापक तैयारियां, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम कथा से राममय होगी लौहनगरी

    ● 24 से 28 तक शाम तीन बजे से सूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी करेंगी कथा वाचन।

    जमशेदपुर। आयोध्याम में बन रहे भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर शहर में बने श्रीराम मंदिर के दूसरे वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा भव्य शोभा यात्रा एवं संगीतमय श्रीराम कथा के निमित्त व्यापक तैयारियां की गई है। 23 से 28 फ़रवरी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। इस आशय की जानकारी सूर्यधाम मंदिर कमिटी की ओर से मंगलवार शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 24 से 28 फ़रवरी तक सूर्य मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। आयोजन में आमजनमानस के सहयोग व भागीदारी हेतु कमेटी शहर के एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र लेकर पहुंची है, वहीं आमजनों से 10 रुपये का सहयोग राम-काज हेतु प्राप्त किया गया है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से देवभूमि हरिद्वार से पधार रहे व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी कथा वाचन करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण के साथ होगा। शोभा यात्रा भालूबासा शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर, तारापोर स्कूल के रास्ते, एग्रिको सिग्नल एवं सिदगोड़ा बाजार के मुख्य सड़क होते हुए सूर्य मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में फूलों से सुसज्जित रथ पर श्री रामायण, मनोरम झांकी, डीजे संगीत, बैंड-बाजा, श्रीराम दरबार, पुष्पवर्षा एवं शानदार आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभा यात्रा में समाज के सभी वर्गों के पारंपरिक वेश-भूषा एवं कल्चर की झलक देखने को मिलेगी। संजीव सिंह ने बताया कि श्रीराम कथा के लिए पक्के पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसमें बेहतर साउंड सिस्टम के साथ एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है। 28 फरवरी को श्रीराम कथा के विराम के पश्चात सूर्य मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। वही, मुख्य सड़क एवं गोलचक्कर पर केसरिया ध्वज लगाया गया है।

     

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने कथा स्थल का किया निरीक्षण:
    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंदिर परिसर में बन रहे कथा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों से उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली। मंगलवार को उन्होंने शहर के कई बाजार में जनसहयोग से किये जा रहे आयोजन में कार्यकर्ताओं के संग समर्पण निधि अभियान में शामिल हुए और आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।

    संगीतमय श्रीराम कथा का विवरण:
    ● प्रथम दिवस 24/02/22 (गुरुवार) शिव विवाह एवं राम जन्म महोत्सव
    ● द्वितीय दिवस 25/02/22 (शुक्रवार)
    धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर
    ● तृतीय दिवस 26/02/22 (शनिवार)
    परशुराम संवाद एवं चारों भाइयों का विवाह उत्सव
    ● चतुर्थ दिवस 27/02/22 (रविवार)
    केवट प्रसंग एवं श्री भरत चरित्र
    ● पंचम दिवस 28/02/22 (सोमवार)
    सुंदर काण्ड एवं श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव, हवन एवं तदोपरांत भण्डारा (महाप्रसाद का वितरण)

    प्रेस वार्ता के दौरान सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, महासचिव गुंजन यादव, मांन्तु बनर्जी, विनय शर्मा, शशिकांत सिंग, राजेश यादव, दीपक विश्वास व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए कांग्रेस का बैठक सम्पन्न
    Next Article राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.