Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्यधाम में भव्य श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, गोलमुरी क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग लोगों को घर जाकर किया आमंत्रित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची

    सूर्यधाम में भव्य श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, गोलमुरी क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग लोगों को घर जाकर किया आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्यधाम में भव्य श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, गोलमुरी क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग लोगों को घर जाकर किया आमंत्रित

     

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा समेत अन्य आयोजन आगामी 21 से 28 फरवरी को सुनिश्चित की गई है। सूर्य मंदिर समिति द्वारा शहर के एक लाख लोगों के घरों तक आमंत्रण पत्र भेजने का लक्ष्य लेकर आस्थावान भक्तजनों से राम काज हेतु सहयोग राशि प्राप्त किया जा रहा है। इसी क्रम में , मंगलवार को गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी में अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया गया।

     

    अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास शामिल हुए। यहां पूर्व सीएम रघुवर दास ने लोगों को श्रीराम कथा के आमंत्रण पत्र देकर कथा में शामिल होने का आग्रह किया। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं ने श्रीराम कथा में सबकी भागीदारी हो इसके लिए प्रत्येक घर से 20 रुपये का सहयोग राम काज हेतु प्राप्त किया। अभियान के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कई पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व उनका कुशल क्षेम जाना। सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य दिनेश कुमार ने बताया कि अयोध्या की तर्ज पर सूर्य मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में शहर के हर एक व्यक्ति ने अपना सहयोग किया। शहर के लाखों लोग जिनकी आस्था भगवान श्रीराम और भगवान भास्कर से जुड़ी है, उन्होंने सामर्थ्यानुसार अपना सहयोग किया। यही कारण है कि सूर्यधाम शहर ही नही अपितु पूरे प्रदेश के दार्शनिक स्थल के रूप में स्थापित हो चुका है।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि आगामी फरवरी माह में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। श्रीराम कथा में श्री अयोध्याधाम से पधार रहे कथावाचक पूज्या पंडित गौरांगी गौरी जी 22 से 28 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से श्रीराम कथा का मधुर रसपान कराएंगी। 28 फरवरी को महाप्रसाद के साथ श्रीराम कथा का विश्राम होगा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में टोली बनाकर कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं एवं सहयोग के लिये 20 रुपए के कूपन से सहयोग प्राप्त कर रहे हैं।

    अभियान के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, अजय सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, सतीश शर्मा, बलविंदर सिंह, मनीष सचदेव, हन्नी परिहार, विनय खुराना, सुनीता रानी, छगन लाल,

     

    शुभाष काले, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, बंटी अग्रवाल, बिनोद झा, रंजीत गुप्ता, पप्पू उपाध्याय, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, पीयूष ईशु, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, बिमला साहू, ममता कपूर, कलावती देवी, सरबजीत कौर, सतीश शुक्ला, भूषण, बाबू सिंधी, सतीश गांधी, बिनोद गुप्ता, मोहम्मद नौशाद, कामेश्वर साहू, कमल सचदेव, देवेंद्र कुमार, हन्नी सचदेव, यश चावला, गोपाल भगत समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची के स्ट्रीट फूड वेंडर मुरारी यादव के ‘ स्पेशल तिलकुट चाट’ को दिल्ली के राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मिला प्रथम स्थान, मुरारी यादव का आम बगान में हुआ अभिनंदन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में चल रहे विकास कार्य की उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.