Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची के स्ट्रीट फूड वेंडर मुरारी यादव के ‘ स्पेशल तिलकुट चाट’ को दिल्ली के राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मिला प्रथम स्थान, मुरारी यादव का आम बगान में हुआ अभिनंदन
    Breaking News Business कारोबार जमशेदपुर झारखंड

    साकची के स्ट्रीट फूड वेंडर मुरारी यादव के ‘ स्पेशल तिलकुट चाट’ को दिल्ली के राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मिला प्रथम स्थान, मुरारी यादव का आम बगान में हुआ अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची के स्ट्रीट फूड वेंडर मुरारी यादव के ‘ स्पेशल तिलकुट चाट’ को दिल्ली के राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मिला प्रथम स्थान, मुरारी यादव का आम बगान में हुआ अभिनंदन

    जमशेदपुर के आमबगान के मुरारी चाट के स्वाद का जलवा देशभर में मशहूर हो रहा है। इसी माह 13 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित 12वीं नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल के पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणि में मुरारी यादव के स्पेशल तिलकुट चाट और दहीबड़ा चाट को प्रथम पुरस्कार मिली है। यह प्रतियोगिता रेहड़ी दुकानदारों की मददगार संस्था NASVI (नेशनल एसोसियेशन फॉर स्ट्रीट वेंडर्स इन इंडिया) द्वारा आयोजित हुई थी। मंगलवार को साकची स्थित आमबगान में स्ट्रीट वेंडर्स संगठन की साकची इकाई द्वारा आहूत कार्यक्रम में मुरारी यादव का स्वागत और अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने श्री यादव को पुनः उनके विजयी पुरस्कार भेंट करते हुए सम्मानित किया। अंकित आनंद ने कहा की श्री यादव की चाट जमशेदपुर के शौकीनों के मध्य प्रख्यात तो थी ही, किंतु अब इन्होंने अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। इस दौरान रेहड़ी दुकानदारों एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने भी मुरारी यादव को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के पश्चात कार्यक्रम सभा में तब्दील हुई जिसमें साकची पत्ता लाईन मार्केट के रेहड़ी दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को रखा। सर्वसम्मति से सहमति बनी की सड़क चौड़ीकरण की ज़द में आये स्ट्रीट वेंडर्स पत्ता कारोबारियों, फूल विक्रेताओं के पुनर्वास के लिए सक्षम प्राधिकार को ज्ञापन समर्पित की जायेगी तथा समाधान ना होने की दिशा में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनेगी। इस दौरान स्ट्रीट वेंडर्स संगठन से अधिक से अधिक रेहड़ी दुकानदारों को जोड़ने तथा निष्क्रिय पदधारकों को हटाकर कमिटी में आवश्यक संशोधन पर सहमति बनी। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंकज श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, मुरारी यादव, गोविंद दास, सहदेव यादव, राजेश गुप्ता, आशुतोष कुमार, संजू पासवान, रूपा प्रसाद, बीना देवी, रूमी देवी सहित बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स संगठन की साकची इकाई से जुड़े पथ विक्रेता उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामारी और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण कमोडिटी के वैश्विक संकट में कमी आने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के अगले दशक में तेजी से बढ़ने की संभावना
    Next Article सूर्यधाम में भव्य श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, गोलमुरी क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग लोगों को घर जाकर किया आमंत्रित

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.