Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी सेे पूछा- पीडि़ता से शादी करोगे? गिरफ्तारी से मिली फौरी राहत
    Headlines अपराध

    सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी सेे पूछा- पीडि़ता से शादी करोगे? गिरफ्तारी से मिली फौरी राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रेप संबंधी एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी से चौंकाने वाला सवाल किया. बता दें कि नाबालिग से रेप का आरोपी सरकारी कर्मचारी है और शीर्ष कोर्ट ने उससे पूछा था कि क्या वह पीडि़ता से शादी करेगा? महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कंपनी में टेक्नीशियन रेप के आरोपी मोहित सुभाष चव्हाण की जमानत याचिका पर मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की बेंच सुनवाई कर रही थी. पाक्सो एक्ट के तहत मोहित पर नाबालिग से रेप करने का आरोप है.

    क्या आरोपी पीडि़ता से शादी करेगा?

    कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक जब पीडि़ता ने मामले में पुलिस का दरवाजा खटखटाया, तो चव्हाण की मां ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन पीडि़ता ने मना कर दिया. बाद में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए कि लड़की के 18 बरस पूरे होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी. बाद में जब लड़की 18 वर्ष की हुई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और फिर पीडि़ता ने रेप का मामला दायर किया. मुख्य न्यायाधीश बोबडे ने आरोपी के याचिकाकर्ता वकील से सवाल किया, क्या आरोपी पीडि़ता से शादी करेगा. अगर वह शादी करना चाहता है तो हम मदद कर सकते हैं. अगर नहीं, तो अपनी नौकरी से हाथ धोकर जेल जाओ. तुमने पहले लड़की को फंसाया और फिर उसका रेप किया.

    पीडि़ता का रिश्तेदार है शख्स

    दरअसल आरोपी पीडि़त का रिश्तेदार है. उसने कई सालों तक पीडि़त का बलात्कार किया. परेशान हो कर पीडि़त ने पुलिस में शिकायत करनी चाही. उस वक्त दोनो पक्षों में ये समझौता हुआ की जब लड़की 18 साल की हो जाएगी तब दोनों शादी कर लेंगे. आरोपी के परिवार का कहना है की दोनो में प्रेम था और बलात्कार की बात झूठी है.

    बताओ कि तुम्हारी इच्छा क्या है?

    आरोपी के वकील ने शीर्ष कोर्ट से कहा कि वह अपने क्लाइंट से इस बाबत बात करेगा. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, एक लड़की को झांसा देने और रेप करने से पहले तुम्हें सोचना चाहिए था, तुम्हें पता होना चाहिए था कि तुम एक सरकारी कर्मचारी हो. बोबडे ने कहा, हम तुम पर शादी के दबाव नहीं बना रहे हैं. हमें बताओ कि तुम्हारी इच्छा क्या है? वरना तुम कहोगे कि हमने तुम पर शादी के लिए दबाव बनाया. आरोपी के वकील ने कहा कि वह अपने क्लाइंट से बात कर इस बारे में कोर्ट को सूचित करेगा.

    गिरफ्तारी से चार हफ्ते की राहत

    रेप के आरोपी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील ने कहा, शुरू में वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया. अब मैं दोबारा शादी नहीं कर सकता, क्योंकि मैं शादीशुदा हूं. मैं एक सरकारी कर्मचारी हूं और अगर मैं गिरफ्तार होता हूं तो मुझे तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा, इसीलिए हमने तुम्हें सलाह दी. हम तुम्हारी गिरफ्तारी पर चार हफ्ते के लिए रोक लगा देंगे. इसके बाद तुम रेगुलर बेल के लिए अप्लाई करना. सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तारी से चार हफ्ते की राहत दे दी और उसे रेगुलर बेल के अप्लाई करने की परमिशन भी. इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जावेद अख्तर अवमानना मामला: कंगना को कोर्ट का जमानती वारंट, 22 मार्च तक पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.