गायत्री परिवार का सुपर-50 प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:भालूबासा स्थित कम्युनिटी सेंटर में शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला युवा सुपर-50 का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी ताराचंद अग्रवाल, प्रांतीय समन्वयक संतोष कुमार राय, वरिष्ठ सदस्य रविंद्र प्रसाद शर्मा, सदस्य नीरज महतो (बोकारो), प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर की अध्यक्षा जसवीर कौर और प्रांतीय प्रभारी मंजू मोदी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

शिविर में युवा जागृति अभियान, सप्त आंदोलन, पंच महाभियान और युवा संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ष 2026 को गायत्री परिवार और मानवता के लिए विशेष सौभाग्यशाली वर्ष बताते हुए आगामी जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में आर.पी. शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में 9 प्रखंडों के युवा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और 13 प्रखंडों के 125 युवाओं ने भाग लिया।

