Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रति माह 3.5 लाख के सर्वाधिक स्टाइपेंड पर एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट – 133 कंपनियों ने 576 एक्सलर्स को दिया 604 समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का ऑफर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रति माह 3.5 लाख के सर्वाधिक स्टाइपेंड पर एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट – 133 कंपनियों ने 576 एक्सलर्स को दिया 604 समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का ऑफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रति माह 3.5 लाख के सर्वाधिक स्टाइपेंड पर एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट – 133 कंपनियों ने 576 एक्सलर्स को दिया 604 समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का ऑफर
    क्या था बैच साइज- 576
    कितनी कंपनियां पहुंची- 133
    दिये गये कितने ऑफर- 576
    क्या रहा सर्वाधिक ऑफर- 3.5 लाख प्रति माह
    64 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम कितना स्टाइपेंड मिलेगा- 1.5 लाख
    ————
    एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट से पूर्व ही प्रति माह 3.50 लाख रुपये प्रति माह मिलेगा. यह राशि अप्रैल 2025 से जून 2025 तक प्रतिमाह मिलेगी. दरअसल, एक्सएलआरआइ में पिछले कुछ दिनों से समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट ( एसआइपी) का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें सत्र 2024-2026 के बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक कर लिया गया. संस्थान प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी

     

     

    कि इस बार एक्सएलआरआइ के कुल 576 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों ने इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया है. एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 576 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर दिये गये. इसमें कुल 133 कंपनियां शामिल हैं. इसमें कुल 37 कंपनियां ऐसी हैं, जो पहली बार समर इंटर्नशिप में आई है. जिसमें कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल थी. एक्सएलआरआइ के प्लेसमेंट अफेयर्स के चेयरमैन ए कनगराज ने कहा कि एक्सएलआरआइ के प्रति रिक्रूटर्स का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. इस साल 37 नई कंपनियां आयी है, जो अपने आप में नायाब उदाहरण है.

     

     

    ———————-
    64 प्रतिशत विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये से अधिक का स्टाइपेंड
    एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद इस बार पूर्व की तुलना में इंर्टनशिप की राशि में बढ़ोतरी हुई है. एवरेज स्टाइपेंड 1.67 लाख रुपये जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.60 लाख रुपये दी गयी है. बीएफएसआइ सेक्टर में सर्वाधिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है. टॉप 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को 2.54 लाख प्रति माह, 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को 2.42 लाख रुपये प्रतिमाह, जबकि 50 फीसदी विद्यार्थियों को 2.27 लाख रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जायेगा. वहीं, 84 फीसदी विद्यार्थियों को प्रति माह 1 लाख रुपये जबकि 64 प्रतिशत विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये दिया जाएगा.

     

     

    —— किस सेक्टर की कौन प्रसिद्ध कंपनियां ने किया लॉक
    कंसल्टिंग एंड एडवाइजरी- एक्सेंचर स्ट्रेटजी, अकॉर्डियन पार्टनर्स, एयॉन कंसल्टिंग, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एवरेस्ट ग्रुप, सिनर्जी कन्सल्टिंग
    बीएफएसआइ- एक्सिस बैंक, बजाज फिन सर्व, सिटी बैंक, एचडीएफसी एग्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एस्सार कैपिटल
    एफएमसीजी- एशियन पेंट, आइटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोकाकोला, सन फार्मा, लॉरियल, डाबर,आइटीसी
    आइटी एंड इ कॉमर्स- एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, गूगल, मास्टर कार्ड, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, सोनी पिक्चर्स
    एक्सएलआरआइ ने एक और शानदार समर प्लेसमेंट सीजन में पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. हम उन सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है. एस जॉर्ज एस.जे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवादल के अरविंद साहू ने भाजपाइयों पर किया पलटवार
    Next Article एयरोसिटी के रेस्तरां अब 24 घंटे हो सकेंगे संचालित, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

    Related Posts

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    March 16, 2026

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों ने दिया सेवा का संदेश

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.