Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एयरोसिटी के रेस्तरां अब 24 घंटे हो सकेंगे संचालित, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी
    Headlines राजनीति

    एयरोसिटी के रेस्तरां अब 24 घंटे हो सकेंगे संचालित, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एयरोसिटी के रेस्तरां अब 24 घंटे हो सकेंगे संचालित, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

    नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं आर्थिक उन्नति के मकसद से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एयरोसिटी में 24 घंटे रेस्तरां संचालित करने की बुधवार को अनुमति दे दी।

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इलाके में पहले से ही कुछ चार-सितारा और अन्य होटल 24 घंटे संचालित होते हैं तथा अब रेस्तरां भी 24 घंटे संचालित किए जा सकेंगे।

     

     

    बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री आतिशी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसका उद्देश्य अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना तथा लाइसेंस शुल्क में वृद्धि के माध्यम से सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी करना है।

    बयान में कहा गया है कि इस 24 घंटे परिचालन वाले मॉडल से न सिर्फ आगंतुकों को अच्छा अनुभव मिलेगा, बल्कि यह राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

     

     

    यह पहल हरियाणा के गुरुग्राम में लागू की गई इसी प्रकार की नीति को प्रतिबिंबित करती है, जहां कई रेस्तरां को अतिरिक्त शुल्क के बदले में अधिक समय तक परिचालन करके अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।

    इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सरकार ने 111 अतिरिक्त दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे काम करने की अनुमति दी थी। इसके बाद 24 घंटे काम करने की अनुमति वाले प्रतिष्ठानों की संख्या अब 700 को पार कर गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रति माह 3.5 लाख के सर्वाधिक स्टाइपेंड पर एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट – 133 कंपनियों ने 576 एक्सलर्स को दिया 604 समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का ऑफर
    Next Article स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम, आदित्यपुर में #RunForVote समेत अन्य गतिविधियों का हुआ आयोजन

    Related Posts

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    December 9, 2025

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    December 9, 2025

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    December 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग

    नीतिगत असफलताओं, नियामकीय ढिलाई और बाजार के असंतुलित ढांचे का परिणाम है इंडिगो संकट

    खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है

    कैंपस प्लेसमेंट में धांधलीः नैतिकता और छात्र हितों का हनन – ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.