अचानक स्कार्पियो में लगी आग बाल बाल बचे चालक
बेगूसराय: बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस पटेल चौक स्थित एन एच 28पर शुक्रवार को अचानक स्कार्पियो गाड़ी मेंआग लग जाने से हरकंप मच गया। बताया जाता है कि अग्निशामक केंद्र को करीब 5बजे शाम में बताया गया कि अचानक उजलेे रंग के स्कार्पियो में आग लग गई है ।इसकी सूचना पर दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हालांकि इस घटना में ड्राइवर गाड़ी से निकल कर भागने में सफल रहा।घटना के संबंध में बताया जाता है कि अचानक स्कॉर्पियो से धुआं निकलना शुरू हुआ उसके बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई गाड़ी के गाड़ी चालक तेघड़ा की तरफ से जीरोमाइल की तरफ जा रहे थे अचानक गाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आजाने से आग लग गई इस घटना की सूचना दमकल कर्मी ने थाने को दी ।
सूचना पाकर बरौनी थाना एएसआई राज किशोर सिंह एसआई धीरज कुमार एएसआई बाल कृष पहुंचकर बाधित याता यात को सुचारू करवाया।

